{"_id":"608b18fc8ebc3ebcff3a21e2","slug":"policewale-tainat-hoge-chunav-jhansi-news-jhs194121767","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थलों पर सुरक्षा को तैनात होंगे 2275 पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थलों पर सुरक्षा को तैनात होंगे 2275 पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। पूरे जिले में 2275 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर पीएसी की तैनाती की जाएगी।
रविवार दो मई को होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस महकमे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा को लेकर सात सीओ तैनात किए जाएंगे। इनमें से प्रत्येक सीओ के जिम्मे एक ब्लॉक रहेगा। पूरे जिले में 50 इंस्पेक्टर, 250 सब इंस्पेक्टर समेत 1500 सिपाही लगाए जाएंगे। इनकी मदद के लिए 500 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर पीएसी तैनात रहेगी। इसके लिए डेढ़ कंपनी पीएसी के जवान बुलाए गए हैं। पुलिसकर्मियों के बीच शुक्रवार से ड्यूटियों का आवंटन कर दिया जाएगा।
उधर, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतगणना के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों पर पहले से ही निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विजय जुलूस पर रहेगी सख्ती
मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। चुनाव आयोग ने विजय जुलूस समेत अन्य सभी प्रकार से जश्न मानने पर रोक लगा रखी है। कोविड-19 प्रोटोकाल के चलते भी इसकी मनाही है। ऐसे में अगर किसी उम्मीदवार ने परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस अथवा मतगणना स्थल पर जश्न मनाने की कोशिश की तब तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने समर्थकों को भी काबू रखना होगा। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के अनुसार इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन समेत कोविड प्रोटोकाल तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।