{"_id":"5ea533838ebc3e90b33af51e","slug":"policemen-will-wear-ppe-kit-while-checking-border155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक रसोई की एक थाली पर खर्च होंगे 40 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक रसोई की एक थाली पर खर्च होंगे 40 रुपये
विज्ञापन
thali
- फोटो : demo
जिले में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की भूख मिटा रही सामुदायिक रसोई की थाली की शासन ने दरें तय कर दी हैं। प्रशासन को अब 40 रुपये में एक थाली तैयार कराकर जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराना होगा। इसके साथ ही सामुदायिक रसोई या आश्रय स्थलों में बनने वाले भोजन का मेन्यू भी तय कर दिया गया है।
लॉकडाउन के दौरान जिले में तमाम जगहों पर सामुदायिक रसोई चल रही हैं। शासन ने रसोई के संचालन के लिए हर जिले को बजट दिया है, लेकिन सामुदायिक रसोई में बनने वाले भोजन का न तो मेन्यू तय था। साथ ही प्रतिव्यक्ति भोजन पर कितने रुपये खर्च करने हैं, यह तय नहीं किया गया था। इसे लेकर लखनऊ में संचालित एकीकृत आपदा नियंत्रण केंद्र में शिकायतें पहुंच रही थीं। अब अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सामुदायिक रसोई में दिन में दो बार शाकाहारी भोजन बनेगा। जिसमें सुबह 11 बजे भोजन में एक सब्जी, एक दाल, रोटी या पूड़ी, चावल दिए जाएंगे। इसकी मात्रा इतनी होगी कि एक व्यक्ति का संपूर्ण आहार हो सके।
वहीं शाम को छह बजे से रात नौ बजे के बीच इसी मेन्यू पर आधारित भोजन दिया जाएगा। उन्होंने एक बार के भोजन की दर 40 रुपये तय की है। उन्होंने निर्देशों में कहा है कि भोजन की दर कम हो सकती है, लेकिन इससे ज्यादा नहीं होगी। इसके साथ ही राशन किट का भी मेनू तय कर दिया गया है। जिसमें पात्र व्यक्ति को एक सप्ताह के लिए पांच किलो आटा, पांच किलो चावल, एक किलो दाल, अरहर, उड़द, मूंग या मसूर कोई भी, एक लीटर रिफाइंड या सरसों तेल, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी, मिर्च, धनिया पैकेट और तीन किलो आलू दिए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप भोजन तैयार कराया जा रहा है।