फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Policemen not allowed to take pictures while helping people in lockdown

झांसी: लॉकडाउन में लोगों की मदद करते समय फोटो नहीं खींच सकते पुलिसकर्मी, होगी कार्रवाई

Thu, 09 Apr 2020 12:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Apr 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Policemen not allowed to take pictures while helping people in lockdown
लोगों के बीच जरूरी सामानों का वितरम करती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करने के दौरान फोटो खींचने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अपर महानिदेशक ने आईजी व एसएसपी को पत्र भेजकर सख्ती से नियम का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश आने के बाद पुलिस अफसरों ने सभी को ताकीद किया है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान झांसी में समाजसेवी संगठन व थाने के पुलिसकर्मी लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। कई पुलिसकर्मियों ने बाकायदा फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। इसके चलते मदद पाने वाले लोगों में निराशा का भाव पैदा हुआ। 
विज्ञापन


कुछ लोग तो ऐसे भी रहे, जिन्होंने फोटो खींचते देख मदद लेने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं कई लोगों ने फोन कर इस बात की जानकारी भी लखनऊ में बैठे आलाअफसरों को दी। पूरे प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए अपर महानिदेशक अरुण असीम ने जिले के सभी अफसरों को पत्र भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज के आईजी व एसएसपी को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि लोगों की मदद करते समय कोई भी पुलिसकर्मी फोटो नहीं खिचेगा। इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी ने फोटो खींचकर यदि वायरल किया गया तो सख्ती कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed