फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police will monitor from drone camera in village and city in Jhansi

झांसी: गांव में भी ड्रोन कैमरों से नजर रखेगी पुलिस, लॉकडाउन तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 24 Apr 2020 04:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Apr 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Police will monitor from drone camera in village and city in Jhansi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
झांसी में अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों से नजर रखेगी। तीन ड्रोन कैमरों के सहारे लॉकडाउन तोड़ने वाले चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने नगर के साथ अब देहात में लॉकडाउन का पालन करने को पूरी ताकत लगा दी गई है। 
विज्ञापन


गांवों में लोग लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे है। लॉकडाउन की स्थिति जानने के लिए अब ड्रोन उड़ा कर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करता मिलेगा, उस पर पुलिस कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


पुलिस ने तीन ड्रोन कैमरे मंगाए हैं। जल्द ही इन कैमरों को उड़ाकर निगाह रखने की तैयारी है। ग्रामीण क्षेत्र में कहां-कहां भीड़ लग रही है, इसकी भी जानकारी ड्रोन कैमरे से पुलिस को मिलेगी। साथ ही बाइक पर तीन सवारियां चलने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस सभी के ई-चालान कर मोबाइल पर मैसेज भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रमजान में दस्तरख्वान तक नहीं पहुंच सकेगा खजूर

रमजान में मुस्लिम समुदाय के बीच खजूर की काफी अहमियत होती है। इस साल देश व दुनियाभर में कोरोना का संकट के बीच रमजान का महीना पड़ रहा है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय को इस बार रोजा खोलने के लिए खजूर की किल्लत का सामना करना होगा। बाहर से अब तक खजूर नहीं आ सका है।

लॉकडाउन के चलते माह-ए-रमजान में रोजेदारों को खजूर की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, देश में सऊदी अरब, ईरान, इराक, ट्यूनिशिया व इंडोनेशिया समेत अन्य खाड़ी देशों से खजूर आता है। लॉकडाउन की वजह से वर्तमान में आयात पर पाबंदी है। 

ऐेसे में रमजान में इस बार खजूर का संकट रहेगा। सिर्फ शहर में नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी खजूर नहीं मिल पाएगा। रमजान से पहले लॉकडाउन के कारण थोक कारोबारियों ऑर्डर बुक नहीं कर सके। रमजान में आमतौर पर खजूर से ही रोजा खोलते हैं। 

रमजान से पहले ही शहर में देशी व विदेशी खजूर आ जाता था। सस्ते से लेकर महंगे खजूर शहर में उपलब्ध रहते थे। ऐसे में इस साल खजूर बाहर से न आने के कारण इसका असर रमजान पर पड़ना तय है। रमजान से पहले शहर में कई किस्म का खजूर आता था, जो दो से लेकर 250 रुपये किलो तक बिकता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed