फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police struggle to solve love affair murder mystery

Jhansi News: प्रेम प्रसंग में हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

Sat, 29 Nov 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police struggle to solve love affair murder mystery

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी के बी-6 एसपी रेलवे के बंगले में बने आउट हाउस में रहने वाले प्रमोद सरसइया की हत्या की गुत्थी 48 घंटे बाद भी पुलिस सुलझा नहीं सकी। प्रमोद के परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि अब तक की छानबीन में यह बात सामने नहीं आई। शुक्रवार को भी पुलिस ने हिरासत में लिए गए धीरज, राहुल, टकलू एवं रिब्बू से पूछताछ की लेकिन हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी। पुलिस इन सभी के मोबाइल सीडीआर भी खंगालने में जुटी है।




बुधवार रात प्रमोद अपने दोस्तों के साथ सिमरधा बांध पर दारू पार्टी करने गया था। कुछ घंटे बाद प्रमोद की प्रेमिका ने उसकी हत्या किए जाने की बात उसकी बहन अंजना को बताई। अंजना का कहना है कि प्रमोद कई साल से पड़ोस में रहने वाली युवती को पसंद करता है। युवती के परिजन इसका विरोध करते हैं। बुधवार शाम प्रमोद को उसका दोस्त बाइक से लेकर गया था। इसी दौरान विवाद होने पर प्रमोद की हत्या कर दी गई। अंजना का कहना है कि उस दौरान युवती का भाई वहां था। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में प्रेम प्रसंग की बात साफ तौर पर सामने नहीं आई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed