{"_id":"5e858e288ebc3e768c0d820e","slug":"police-strict-in-jhansi-jhansi-news-jhs1637181153","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में बाहर निकले तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में बाहर निकले तो खैर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बैरियर व चौराहों पर बरतनी शुरू की सख्ती
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर की इंदौर मेडिकल कालेज में कार्यरत पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस बात का पता लगने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह से ही सख्ती बरतना शुरू कर दी।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर की इंदौर मेडिकल कालेज में कार्यरत पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वे 19 से 24 मार्च के बीच झांसी में थीं। इस अवधि में उनके पति कई लोगों के संपर्क में आए थे। अभी चिकित्सक का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा गया है। अगर चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो उनके संपर्क में आए दूसरे चिकित्सकों व अन्य लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं, इस मामले के बाद से जिला प्रशासन लॉकडाउन को लेकर बेहद सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने अलग- अलग जरूरत के लिए मांगे गए पासों पर रोक लगा दी है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही पुलिस सभी मुख्य चौराहों व सड़कों पर सक्रिय हो गई। वाहन चालकों को रोककर उनको वापस लौटाया जा रहा है। पैदल जाने वाले लोगों को भी तुरंत अपने घर पहुंचने की चेतावनी दी जा रही है।