{"_id":"5d1528318ebc3e3cac285109","slug":"police-station-in-charge-shot-himself-in-hand-by-mistake-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: चौकी प्रभारी को तमंचे से लगी गोली, बंदूक की टेपिंग करते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: चौकी प्रभारी को तमंचे से लगी गोली, बंदूक की टेपिंग करते वक्त हुआ हादसा
Fri, 28 Jun 2019 07:12 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 28 Jun 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
तमंचा (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र के मसीहागंज चौकी प्रभारी देवेश कुमार सिंह थाने में बदमाशों से बरामद एक भरे तमंचे की टेपिंग कर रहे थे, तभी उसमें लगी गोली चल गई। गोली उनके हाथ में लगी। चौकी प्रभारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। देर शाम वह आगे के उपचार के लिए मेरठ रवाना हो गए।
विज्ञापन
मेरठ निवासी उपनिरीक्षक देवेश कुमार सिंह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज चौकी में तैनात हैं। बुधवार को उन्होंने दो बदमाशों को चोरी के आरोप में पकड़ा था। उनके पास से एक तमंचा भी बरामद किया। रात में करीब एक बजे वह थाने में दोनों बदमाशों के खिलाफ फर्द तैयार कर रहे थे। कारतूस से भरे तमंचे की टेपिंग करने लगे। इस बीच ट्रिगर दब गया और गोली उनके बांए हाथ में जाकर लगी। इससे वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
इससे थाने में अफरातफरी मच गई। आननफानन में उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। गोली लगने से उनकी एक नस भी डैमेज हो गई। गुरुवार को वह आगे के उपचार के लिए मेरठ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन