फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police started campaign against those who did not wear masks

मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया अभियान

Thu, 13 Jan 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police started campaign against those who did not wear masks
झांसी। मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पिछले करीब तीन महीने से ठप पुलिस का अभियान फिर शुरू हो गया है। बुधवार को पुलिस ने इलाइट चौराहा, सुभाषगंज, सदर बाजार आदि इलाकों में कार्रवाई करते हुए मास्क न लगाने वाले 22 लोगों के चालान काटे और उनसे 2350 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने चुनावी आचार संहिता को देखते हुए बुधवार को भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सीपरी बाजार, सदर बाजार, कोतवाली एवं नवाबाद पुलिस ने विभिन्न चौराहों में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान शीशों पर काली पन्नी चढ़ाए वाहनों की काली पन्नी उतारी गई। जनपद के अन्य थानों में भी चेकिंग अभियान चला। पूरे जनपद में कुल 219 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 3,54,500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। एसएसपी शिवहरि मीना के मुताबिक जनपद में पुलिस ने 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पांच अपराधियों के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। अभी तक जनपद में धारा 107-116 के तहत कुल 2021 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed