{"_id":"5ee50b0f8ebc3e432c0c13bf","slug":"police-search-all-deatail-retaired-railway-worker-dead-matter-jhansi-news-jhs169005812","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खंगाली कॉल डिटेल, तीन मोबाइल नंबर रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने खंगाली कॉल डिटेल, तीन मोबाइल नंबर रडार पर
विज्ञापन
मोबाइल डिटेल
- फोटो : ?????? ?????
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के नयापुरा मोहल्ले में रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी की हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने कुछ मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल को खंगाला है। इनमें तीन मोबाइल नंबर पुलिस के रडार पर हैं। इन नंबरों से पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा देने का दावा कर रही है। पूरी जांच घर के आसपास ही घूमती रही। वहीं, महिला की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
नयापुरा मोहल्ला निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी मोहम्मद फैयाज की पत्नी मुमताज की घर में ही नातिन के साथ सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। रहस्यमय तरीके से हुई हत्या पर कई सवाल होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी थी। पड़ताल के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। शनिवार को भी पुलिस ने कुछ मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल भी खंगाली। इनमें तीन मोबाइल नंबरों पर बातचीत को लेकर पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस ने इन मोबाइल नंबरों को रडार पर लेकर जांच तेज कर दी है।
लिखा पढ़ी में देरी के कारण एक दिन बाद हुआ पोस्टमार्टम
हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। इस कारण पंचनामा भरने में देरी के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार सुबह पंचनामा भरे जाने के बाद पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा। देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।