फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police recruitment re-entry process from first June

पुलिस भर्ती की पुन: प्रवेश प्रक्रिया एक जून से

Tue, 26 May 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 26 May 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। पुलिस भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो चुके झांसी के 324 अभ्यर्थियों की पुन: प्रवेश प्रक्रिया एक जून से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर मेडिकल व दस्तावेजों की जांच के लिए अलग-अलग पैनल बना दिए गए हैं जिनका नोडल अधिकारी एसपी सिटी को बनाया गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2013 में 41600 सिपाहियों की भर्ती के लिए रिक्तियां निकाली थीं। जिसके अभ्यर्थियों की पहले चरण में लिखित परीक्षा हुई। सफल अभ्यर्थियों को दौड़ मुकाबले के लिए बुलाया गया। दोनों मुकाबलों में सफल अभ्यर्थियों का दो माह पहले मेडिकल परीक्षण व दस्तावेजों की जांच हुई। इस दरमियान पुलिस भर्ती बोर्ड के आदेश पर निर्धारित तिथियों में बने ओबीसी (पिछला वर्ग) प्रमाण पत्र को ही मान्यता का आदेश जारी हुआ। जिसकी वजह से तमाम अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
विज्ञापन


 कई अभ्यर्थियों ने मेडिकल में फेल होने पर मेडिकल बोर्ड पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। कई अभ्यर्थियों ने कोर्ट की शरण ली, जहां से प्रदेश के 11135 अभ्यर्थियों को राहत मिली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस भर्ती बोर्ड इनकी पुन: प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है जिसमें झांसी के 324 अभ्यर्थी शामिल हैं। एसएसपी किरन एस ने बताया कि पुन: भर्ती प्रक्रिया का नोडल अधिकारी एसपी सिटी को बनाया गया है। मेडिकल व दस्तावेजों की जांच के पैनल बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed