फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police reached the robbers, one detained

लुटेरों तक पहुंच गई पुलिस, एक हिरासत में

Mon, 17 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police reached the robbers, one detained
crime news jhansi - फोटो : demo
चिरगांव बाईपास तिराहा के पास हाइवे पर एक करोड़ 92 हजार रुपये की लूट के मामले में रविवार की शाम पुलिस टीम ने मऊरानीपुर के मोहल्ला सिद्धपुरा के एक घर में छापा मारा, जहां बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन मौका पाकर भाग निकले।
विज्ञापन

13 अक्तूबर की सुबह 9.25 बजे आरसीएमएस (रेडिएंट कैश मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड) के कर्मी राकेश कुमार स्वर्णकार, राजेश परिहार और संजीव सिंह से सशस्त्र लुटेरे ने नगदी और कार लूटी थी। अगले दिन कार महेबा खेरा गांव के जंगल में मिली गई। बताते हैं कि रविवार की दोपहर में लुटेरे पुलिस के रडार पर आ गए। शाम करीब चार बजे स्वॉट टीम और प्रेमनगर थानाध्यक्ष ने मोहल्ला सिद्धपुरा मऊरानीपुर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर छापा मारा, जहां से उनके पुत्र को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर हिरासत में लिए बदमाश ने कई राज उगल दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके बताए ठिकाने पर भी छापा मारा। चर्चा है कि वहां से पुलिस टीम ने लूटी गई रकम में से बरामदगी भी की है। मौके से भाग निकले तीन बदमाशों के रिश्तेदारों और परिचितों के घरों पर पुलिस ने छापे मारे, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस के एक आला अधिकारी का कहना है कि ठोस सुराग हाथ लग चुके हैं। एसएसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि लुटेरों की तलाश में देर रात तक छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन


एसटीएफ टीम भी जुटी
चिरगांव। कै श मैनेजमेंट कर्मियों से हुई लूट के खुलासे में एसटीएफ कानपुर की मदद ली जा रही है। सेंधरी गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अब्दुल हमीद रविवार की दोपहर चिरगांव थाने पहुंचे और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed