{"_id":"62cdc646468aa235894bc1b3","slug":"police-reached-on-daughter-s-complaint-mother-found-with-young-man-in-closed-room-jhansi-news-jhs224681146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शिकायत पर पहुंची पुलिस, बंद कमरे में युवक के साथ मिली मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शिकायत पर पहुंची पुलिस, बंद कमरे में युवक के साथ मिली मां
विज्ञापन
झांसी। बेटी की शिकायत पर पहुंची पुलिस को उसकी मां एक युवक के साथ बंद कमरे में मिली। इस दौरान हंगामा भी हुआ। मां-बेटी दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। बेटी की ओर से मां के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी गई है।
नवाबाद थाना इलाके में एक लड़की ने डायल 112 को सूचना दी कि उसकी मां एक युवक के साथ कमरे में बंद है। लड़की की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा खुलवाने पर अंदर लड़की की मां और एक युवक पाए गए। पुलिस के साथ लड़की भी मौजूद थी। महिला ने बताया कि वह एक लोन पास कराने के लिए युवक से मिलने आई थी, जबकि बेटी ने मां के चरित्र पर सवाल खड़े किए। इसे लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने समझाबुझाकर सभी को शांत कराया। बाद में बेटी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें बेटी ने आरोप लगाया कि एक बार मां ने उसे व उसके भाई-बहनों को जहर देकर मारने की कोशिश की थी। भाई-बहन अब भी मां के कब्जे में हैं। उनके साथ कभी भी कोई अनहोनी घट सकती है।
इस बारे में विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी है। पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।