फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police reached Bundelkhand University and recorded statements

Jhansi News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचकर पुलिस ने दर्ज किए बयान

Wed, 16 Apr 2025 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police reached Bundelkhand University and recorded statements

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा गौतम की ओर से आईजीआरएस में की गई शिकायत की जांच करने पुलिस अफसरों की टीम विश्वविद्यालय पहुंची। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने सभी संबंधित पक्षों से बात की।



पुष्पा गौतम ने आईजीआरएस में तीन शिकायतें दर्ज कराई थीं। उनका आरोप है कि पुलिस ने इन शिकायतों को फर्जी तरीके से निपटा दिया। पुलिस ने पोर्टल पर एक फोटो अपलोड करते हुए उसे बीयू की प्रशासनिक अधिकारी बता दिया जबकि उस महिला का बीयू से कोई वास्ता ही नहीं है।
विज्ञापन


बीयू की प्रशासनिक अधिकारी ने शिकायत के फर्जी निस्तारण की शिकायत शासन से की थी। रविवार के अंक में अमर उजाला ने इस फर्जीवाड़े को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले के खुलासे के बाद एसएसपी ने दो दिन पहले ही नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, दरोगा अश्वनी दीक्षित समेत तीन को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से पुलिस महकमे में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed