{"_id":"65dfa148e4cf3cb70e0da224","slug":"police-raid-on-gambling-den-in-former-councilors-house-20-arrested-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-271902-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पूर्व पार्षद के घर सजी जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 20 दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पूर्व पार्षद के घर सजी जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 20 दबोचे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर कोतवाली थाना इलाके में एक पूर्व पार्षद के घर पर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा, जिससे जुआरियों में भगदड़ मच गई। इससे कुछ जुआरी चोटिल भी हो गए। मौके से पुलिस ने पूर्व पार्षद समेत 20 जुआरियों को पकड़ा। इसके अलावा 75 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की गई। जांच में सामने आया कि पूर्व पार्षद नाल वसूलकर जुआ खिलवाता था।
मंगलवार की रात तकरीबन पौने दस बजे शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने तीन चौकी इंचार्ज निखिल कुमार, सुबोध सिंह व विवेक कुमार की अगुवाई में पूर्व पार्षद अब्दुल जाबिर के छनियापुरा स्थित घर पर दबिश दी। यहां बड़े पैमाने पर जुआ होते पाया गया। यहां सजी फड़ पर करीब बीस जुआरी हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। वह बचने के लिए यहां-वहां भागने लगे। कुछ जुआरियों ने दीवार पर नसेनी लगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन नसेनी टूटने की वजह से वे एक के ऊपर एक गिर पड़े, जिससे सलमान समेत कुछ अन्य को चोटें भी आईं।
पुलिस ने मौके से पूर्व पार्षद अब्दुल जाबिर समेत छनियापुरा निवासी समीर, अंदर ओरछा गेट निवासी साबिर, छनियापुरा निवासी नफीस, अंदर ओरछा गेट निवासी आमिर, ओरछा गेट निवासी अकरम, छनियापुरा निवासी मोहम्मद इरफान, अजहर, मोहम्मद जावेद, सोहेल, हसीन अहमद, अफजल बेग, खालिद अहमद, वहीद, अय्यूब, मोहम्मद शाबिर, रोशन व सलमान को गिरफ्तार किया। मौके पर 75,540 रुपये नगद व 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए।