फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police Raid in Royal City; Machine Had to Be Brought In After Discovery of Huge Cash Stash

Jhansi News: रॉयल सिटी में पुलिस का छापा, भारी नकदी मिलने पर मंगानी पड़ी मशीन

Fri, 08 May 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police Raid in Royal City; Machine Had to Be Brought In After Discovery of Huge Cash Stash
पांच घंटे तक कालोनी बनी रहीं छावनी, मुख्य गेट से बाहरी लोगाें के आने-जाने पर लगी पाबंदी, चलती रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद ठंडा पड़ा सटोरियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन-720 बृहस्पतिवार फिर सक्रिय हो गया। देर रात भारी पुलिस बल ने महानगर की पॉश कालोनी में छापामार कार्रवाई कर मुख्य गेट पर पहरा बैठा दिया। महज कालोनीवासियों के अलावा किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। करीब पांच घंटे तक एलआईजी आवंटित एक फ्लैट में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। रुपये गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। देर रात तक पुलिस रुपयों की गिनती कर एक महिला से पूछताछ करती रही।
आईपीएल मैच की शुरुआत होते ही हर साल सट्टा गिरोह सक्रिय हो जाता है। करोड़ों रुपये के कारोबार कर रहे सट्टेबाजों का गिरोह महानगर से लेकर जनपद के करीब सभी थाना क्षेत्रों में फैल गया। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद सक्रिय हुई जनपद के पुलिस कप्तान ने ऑपरेशन-720 छेड़ दिया। ताबड़तोड़ कार्रवाई कर बबीना निवासी विवेक यादव की गिरफ्तारी कर कई बड़े सटोरियों के नाम सार्वजनिक कर दिए। इतना ही नहीं पुलिस की कार्रवाई में शातिर सट्टेबाज शुभम उपाध्याय, विजय वाधवा एवं नितिन अग्रवाल हत्थे चढ़े तो रसूखदार भाजपा नेता आशीष उपाध्याय के अलावा पार्षद पति पप्पू यादव, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू, एवं रोशन मुंशी का नाम सामने आया।
विज्ञापन

इसके बाद ठंडा पड़ा पुलिस का अभियान बृहस्पतिवार रात फिर एक्टिव हुआ और देर रात भारी पुलिस बल के अलावा देहात व स्वॉट टीम ने मिलकर सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी राॅयल सिटी में छापामार कार्रवाई की। वहां एलआईजी आवंटित एक फ्लैट को पूरी तरह से घेर लिया और कालोनी के मुख्य गेट से बाहरी लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी। भारी पुलिस बल से पूरी काॅलोनी छावनी बन गई और लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने फ्लैट में मिली महिला से पूछताछ की और तलाशी में भारी मात्रा में नकदी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामला सट्टा गिरोह से जुड़ा है। मौके पर कार्रवाई चल रही है। सभी तथ्यों व नकदी गिनती के बाद पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed