फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police play glamblour, case in hand new ssp

जुआ खिलवा रहा सिपाही, नए एसएसपी के पास पहुंचा मामला

Wed, 29 Jul 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police play glamblour, case in hand new ssp
Police play glamblour, case in hand new ssp
झांसी। महानगर के एक थाने में एक चर्चित सिपाही के जुआ खिलवाने का मामला नए कप्तान के पास पहुंच गया। उन्होंने पूरे मामले की गोपनीय जांच बैठा दी है। सिपाही की कॉल डिटेल खंगालने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस पूरे प्रकरण में एक चौकी इंचार्ज की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। वह भी जांच के लपेटे में आ सकते हैं। इस पूरे मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि महानगर के एक थाने में दो स्थानों पर बड़े पैमाने पर जुआ खिलाया जा रहा है। इस मामले की कई बार तत्कालीन एसएसपी से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। सोमवार को नए एसएसपी के चार्ज संभालने के बाद कुछ लोगों ने उनके सीयूजी नंबर पर जुए का वीडियो व अन्य जानकारियां पोस्ट कर दीं। साथ ही पुरानी शिकायत का हवाला भी दिया गया था। मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने गंभीरता से लिया है। तत्काल गोपनीय जांच कराने के साथ ही मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगालने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी यह जांच गोपनीय तरीके से करा रहे हैं। इस मामले में एक चौकी इंचार्ज की भूमिका भी सामने आई है। वह भी जांच के लपेटे में आ सकते हैं। बताया गया है कि थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर लंबे समय से जुआ चल रहा है। शिकायत के बाद कई बार चैकी इंचार्ज व सिपाही ने थानेदार से लेकर अन्य अधिकारियों को भी गुमराह किया, लेकिन जुआ बंद नहीं हो सका। एसएसपी के चार्ज संभालने के बाद भी अवैध काम बंद नहीं हुआ। सिपाही की हिम्मत है कि अधिकारी की आंखों में धूल झोंककर पूरे दिन जुआ कराता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed