{"_id":"57d5b4e94f1c1bbc61318fa3","slug":"police-personnel-found-pm-s-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों को नहीं मिला ‘सीएम का गिफ्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों को नहीं मिला ‘सीएम का गिफ्ट’
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को नहीं मिला ‘सीएम का गिफ्ट’
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस कर्मियों को दस दिन की ड्यूटी के बाद एक अवकाश देने का तोहफा दिया था। लेकिन, जिले के पुलिस कर्मियों को अभी तक मुख्यमंत्री की यह गिफ्ट मिली नहीं है। एसएसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा का शासनादेश अभी तक नहीं आया है, इस कारण अवकाश नहीं दिया जा रहा है।
बिना छुट्टी के लगातार ड्यूटी का तनाव झेलने वाले पुलिस कर्मियों को राहत देने के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जाविद हमीन ने सिपाहियों से लेकर इंस्पेक्टर तक को साप्ताहिक अवकाश देने का आदेश दिया था। आदेश में स्पष्ट था कि कार्यालयों में तैनात पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाएगा।
इस आदेश के पालन में जिला पुलिस ने रोस्टर बनाकर सिर्फ दो दिन तो पुलिस कर्मियों को अवकाश दिया और फिर इसे बंद कर दिया। अचानक अवकाश बंद होने से पुलिस कर्मियों को काफी निराशा हुई थी।
विज्ञापन
पिछले दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस कर्मियों को 10 दिन के अंतराल में एक दिन का अवकाश देने की घोषणा की थी। लेकिन सीएम की घोषणा के बाद भी पुलिस कर्मियों को छुट्टी देने तैयारी नहीं की गई है। एसएसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि जब शासनादेश आ जाएगा तो पुलिस कर्मियों को अवकाश मिलेगा।