{"_id":"680d438615e2f014ca0e8556","slug":"police-officers-who-do-not-take-action-against-history-sheeters-were-warned-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-542230-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई न करने वाले थानेदारों को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई न करने वाले थानेदारों को चेताया
Sun, 27 Apr 2025 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने शनिवार को क्राइम मीटिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई न करने वाले थानेदारों को चेताया। क्राइम कंट्रोल करने में लापरवाही करने वाले थानेदारों को कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस लाइन सभागार में करीब सात घंटे चली मैराथन क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने एक-एक करके थानेवार विवेचनाओं के निस्तारण, आईजीआरएस निस्तारण से लेकर अब तक लंबित मामलों के खुलासे को लेकर थानेदारों से अलग-अलग सवाल पूछे। एसएसपी ने पुरस्कार घोषित अपराधियों समेत टॉप-टेन हिस्ट्रीशीटर, लंबित एसआर केस के बारे में भी पूछा। थानेदारों को अल्टीमेटम देते हुए एसएसपी ने कहा ढिलाई बरतने वाले थानेदार हटाकर दूसरे को मौका दिया जाएगा। पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानास्तर पर किए जा प्रयासों की समीक्षा की। थानावार हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के साथ भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीएफओ राजकिशोर राय, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, सीओ मऊरानीपुर रामवीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।