फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police officers changed schedule because of corona

पुलिस अफसरों ने कोरोना के चलते बदली दिनचर्या, परिवार से बनाई दूरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
police officers changed schedule because of corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
जिले में चौतरफा मजदूरों की आवाजाही होने के बाद जहां जिले में कोरोना संक्त्रस्मण का खतरा बना है वहीं पुलिस अधिकारी भी इससे दहशत में हैं। उनको भी हर समय कोरोना का डर सता रहा है। पुलिस अधिकारियों ने दिनचर्या में भी बदलाव किया है। ड्यूटी के दौरान घर पहुंचने के बाद अफसरों ने परिवार के लोगों से दूरी बना ली है। अधिकारी अलग कमरे में रहने लगे हैं। वहीं पर खाना व सोना भी कर रखा है, ताकि परिजन सुरक्षित रह सकें। लॉॅकडाउन के बाद से ही जिले से प्रवासी मजदूरों का निकलना जारी है। दस दिन से निकलने वाले मजदूरों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। जिले के बॉर्डर थानों पर थाने की पुलिस के साथ-साथ अफसरों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। झांसी जिले में बॉर्डर थानों की कमान एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव व एसपी देहात राहुल मिठास को सौंपी गई है। जो प्रतिदिन तड़के बॉर्डर थाने पहुंचकर मजदूरों की जानकारी जुटाते हैं। किसी तरह की अव्यवस्थाएं न फैले, इसको लेकर सामने ही सभी का आवागमन कराते हैं। यह सिलसिला दिन भर चलता है। ऐसे में प्रतिदिन मजदूरों के संपर्क में आने के कारण अधिकारी कोरोना को लेकर दहशत में आ चुके हैं, लेकिन ड्यूटी का फर्ज निभाने में यह पीछे नहीं हैं। सीओ व थानेदार भी संभाले हैं मोर्चा इन कठिन परिस्थितियों में अधिकारियों के साथ-साथ जिले के सारे सीओ व थानेदार लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। बॉर्डर थानों में पूंछ, रक्सा, मऊरानीपुर व बबीना में सीओ के साथ करीब 7 थानेदार दिन भर बदल-बदल ड्यूटी करते हैं। इन सभी को भी कहीं न कहीं कोरोना संक्त्रस्मण का हर समय डर बना हुआ है।   लॉकडाउन के बाद से ही परिजनों से दूरी बना रखी है। दिन भर में बहुुत ही कम मिलना होता है। हमारे पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्त्रस्मित हो चुके हैं, तब से डर है। बॉर्डर थानों पर मजदूरों से रोज आमना-सामने होने के बाद परिवार के लोगों से दूर हूं। अलग कमरे में रहकर सारा काम वहीं पर होता है। राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी   मैंने भी अपना अलग कमरा कर रखा है। घर पहुंचते ही बाहर ही सैनिटाइज होने के कपड़े बदलकर बाथरूम में जाते हैं। नहाने के बाद अपने दूसरे कमरे में जाकर भोजन करते हैं। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। परिजनों से काफी हद तक दूरी बना रखी है, ताकि उनको किसी तरह का कोई खतरा न हो। राहुल मिठास, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed