{"_id":"5de6b6688ebc3e54a64f5a2b","slug":"police-not-in-market-jhansi-news-jhs1540784148","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसी सुरक्षा, बाजारों से पुलिस व एंटी रोमियो स्क्वैड गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसी सुरक्षा, बाजारों से पुलिस व एंटी रोमियो स्क्वैड गायब
विज्ञापन
शहर के मानिक चौक के भीड़ -भाड़ क्षेत्र में दूर-दूर तक पुलिस की सुरक्षा नहीं दिखती। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। वर्दी वालों को देखकर हर किसी में एक सुरक्षा का भाव पैदा होता है। अगर किसी सुनसान इलाके में पुलिस का गाड़ी ही नजर आ जाए तो सारा डर समाप्त हो जाता है। लेकिन आज कल महानगर के बाजारों में पुलिस नजर नहीं आ रही। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने सभी प्रमुख इलाकों का भ्रमण किया लेकिन इक्का-दुक्का प्वाइंट को छोड़ दिया जाए तो पुलिस कहीं थी नहीं। कुछ ऐसे प्वाइंट पर भी पुलिस नहीं थी जहां गश्ती दल को होना चाहिए।
हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के निर्देश जारी हो रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री समीक्षा कर रहे हैं लेकिन झांसी में अभी भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। शाम ढले ही शहर की सड़कों पर बाइक सवार युवकों की टोलियां दौड़ने लगती हैं। खास बात यह है कि ट्रिपलिंग करती बाइकों को कोई रोकने वाला नहीं होता।
सीपरी बाजार। समय दोपहर के 2 बजे। सुभाष मार्केट में रोज की तरह चहल पहल थी। महिलाएं आ रही थीं, लेकिन इस दौैरान एक भी पुलिसकर्मी सड़क पर नहीं था। इसी दौरान बाइक सड़क पर खड़ी करके कुछ युवक खड़े थे जिनसे कोई यह पूछने वाला भी नहीं था कि वह कौन हैं और यहां क्या कर रहे हैं। सड़क किनारे बाइक क्यों खड़ी कर रखी है।
विज्ञापन
मानिक चौक। समय- दोपहर 3.10 बजे। सामान्य दिनों की तुलना में डाकघर के पास भीड़ अधिक थी। महिलाएं बाजार में खरीदारी कर रहीं थीं। काफी भीड़ दिख रही थी। लेकिन पुलिस वाला यहां भी कोई नहीं दिख रहा था।
पुलिस का होना जरूरी
पुलिस का बाजार से लेकर चौराहों पर दिखना जरूरी है, तब जाकर महिलाओं में सुरक्षा की भावना नजर आएगी। फिलहाल पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही।
चंचल - खरीदार
खुद करें सुरक्षा
महिलाएं पुलिस के भरोसे न रहें। बाजार जाते समय स्वयं सुरक्षा करें। दिन में खरीदारी करें और शाम तक अपने घर पहुंच जाएं। यह ज्यादा बेेहतर रहेगा।
राखी सोनी - खरीदार
महिलाएं भी रहें सतर्क
लगातार हो रहीं घटनाओं के चलते महिलाएं सतर्क रहें। अपने आसपास होने वाली हर गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि मनचले पकड़े जाएं।
दीप्ति - खरीदार
पुलिस के नंबर रखें
महिलाएं व छात्राएं बाजार जाते समय पुलिस के महत्वपूर्ण नंबर अपने पास रखें। किसी भी तरह का डर महसूस होने पर तुरंत संपर्क किया जा सके।
अंजली - खरीदार
नहीं दिखता एंटी रोमियो स्क्वैैड
कॉलेज के बाहर मुझे एंटी रोमियो दस्ता नजर नहीं आया। इस बारे में किसी ने बताया भी नहीं है। रास्ते में कहीं पुलिसकर्मी नजर नहीं आते।
शाम्भवी त्रिपाठी - छात्रा
अधिकारी करें कार्रवाई
पुलिस को संभालने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। ऐसे में यदि वह सड़क पर नजर नहीं आते हैं तो अधिकारियों को उन पर कार्रर्वाई करनी चाहिए।
निष्ठा - खरीदार
मनचलों को जेल भेजें
अगर कोई किसी को परेशान करता है तो पुलिस को चाहिए कि उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजना चाहिए। इनको जमानत भी आसानी से नहीं मिलनी चाहिए।
सुमन - खरीदार
लोग सिखाएं सबक
महिलाओं के साथ फब्तियां कसने वालों को लोग भी एकत्रित होकर सबक सिखाएं। मौके पर छात्रा या फिर महिला की मदद की जाए।
हीरामनी, खरीदार