फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police man dead for health condition bad

हालत बिगड़ने से सिपाही की मौत

Tue, 24 Nov 2020 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police man dead for health condition bad
झांसी। मध्य प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना जांच निगेटिव आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना पूंछ के फतेहपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (55) इंदौर में सिपाही के पद पर तैनात थे। पिछले सप्ताह वह छुट्टी लेकर इंदौर से घर आए थे। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। शनिवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर दूसरे को बेचा प्लॉट, सात पर रिपोर्ट
झांसी। धोखाधड़ी कर दूसरे व्यक्ति को प्लॉट बेचने के मामले में नवाबाद पुलिस ने सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंदर बड़ागांव गेट शंकर सिंह का बगीचा निवासी संजय कुमार राय ने 15 अक्तूबर 2008 को गुमनावारा में एक प्लॉट का एग्रीमेंट कराया था। इस प्लॉट के दो मामले अदालत में विचाराधीन थे। एग्रीमेंट में तय हुआ था कि मुकदमा निपटने के बाद दो साल तक एग्रीमेंट वैध रहेगा। इसी बीच मामला अदालत से निपटने से पहले धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री दूसरे व्यक्ति को कर दी। पुलिस ने गुमनावारा के पिछोर निवासी मुन्नालाल, बेनीबाई, कमल प्रजापति, करुणानिधि मिश्रा, नरेंद्र भूषण द्विवेदी, शरद गुप्ता व संजू कुमार सोनी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed