फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police issued challans for eight roadways buses and four vehicles

Jhansi News: पुलिस ने आठ रोडवेज बसों व चार वाहनों के काटे चालान

Fri, 23 May 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police issued challans for eight roadways buses and four vehicles

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बस स्टैंड के बाहर बृहस्पतिवार की देर शाम सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ सख्त कार्रवाई की। बेतरतीब खड़ी आठ रोडवेज बस और चार अन्य वाहनों के चालान काटे गए। ठेला लेकर खड़े लोगों को हटाया।

बस स्टैंड के बाहर सुबह से रात तक जाम के हालात बने रहते हैं। इसकी वजह रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड से निकलने वाली बसों का सड़क पर खड़े होकर सवारी बैठाना और ठेलों का खड़ा होना भी है। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सात बजे सीओ सिटी रामवीर सिंह ट्रैफिक और नवाबाद थाना पुलिस के साथ बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने सड़क पर बेतरतीब खड़ी रोडवेज की आठ बसों और चार निजी वाहनों के चालान किए। सीओ सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि बस स्टैंड के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ लगातार चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक व थाना पुलिस को आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed