फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police inspector make pornographic vedio of women went viral

पुलिस इंस्पेक्टर ने महिला का अश्लील वीडियो बना किया वायरल, एफआईआर दर्ज

Thu, 05 Sep 2019 07:08 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
police inspector make pornographic vedio of women went viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
एक पुलिस इंस्पेक्टर ने रिवाल्वर की दम पर महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अधिकारियोें से की गई शिकायत पर थाना उल्दन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएसपी के आदेश पर पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। वर्तमान में उक्त इंस्पेक्टर ललितपुर जिले के गिरार थाने का थानाध्यक्ष है।
विज्ञापन


थाना उल्दन निवासी एक महिला का आरोप है कि उसे इंस्पेक्टर संत प्रकाश पटेल ने झांसी बुलाया और फुसलाकर वह अपनेे कमरे पर ले गया। रिवाल्वर दिखाकर धमकी देते हुए जबरन अश्लील हरकत कराने के साथ ही उसका वीडियो बना लिया। महिला के विरोध करने पर उसे चुप कराने के बाद घर के लिए चलता कर दिया। वीडियो बनने के बाद वह दहशत में रहने लगी। धीरे - धीरे उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच उसे पता चला कि उसका वीडियो इंस्पेक्टर ने वायरल कर दिया। सच पता चलने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि इस संबंध में जब उसने इंस्पेक्टर से बात की तो उसे धमकी भी दी गई। शिकायत मिलने पर उल्दन पुलिस ने इंस्पेक्टर पर एर्फआईआर दर्ज कर ली है। एसएसपी डॉ. ओेपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास को सौंपी गई है। जांच में साक्ष्य एकत्रित होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed