फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police has not mask and sainitize

दूसरों को सुरक्षा देने वाले खुद बहुत असुरक्षित

Thu, 09 Apr 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police has not mask and sainitize
हनुमान जयंती पर सखी के हनुमान मंदिर पर पुलिस का पहरा रहा। अमर उजाला
झांसी। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिन-रात सड़कों पर घूम-घूम कर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की फिक्र किसी को नहीं है। मरीज हों या दंगाई सभी को सड़क पर समान भाव से सुरक्षिरत रहने के टिप्स दे रहे पुलिस वाले दूसरों को संक्रमण से बचाने के लिए दिन भर जान से खेल रहे हैं। फील्ड में ड्यूटी के दौरान न तो इनके पास पर्याप्त मास्क और सैनिटाइजर रहते हैं और न ही इनके घर, कॉलोनी, थाने चौकी को ही सैनिटाइज किया जा रहा है। इस कारण न सिर्फ इनमें बल्कि इनके परिजनों व अन्य स्टाफ कर्मियों में भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। अगर ऐसा हुआ तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई और लॉकडाउन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि थाने व चौकी लगातार सैनिटाइज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जिला भी लॉकडाउन पर है। पुलिसकर्मी थानों से लेकर चौकी व सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हैं। संक्रमण के चलते सड़कों से लेकर गलियों, ऑफिसों, दुकानों को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जा रहा है, लेकिन पुलिस के लिए अब तक कोई खास पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। जिले के थानों से लेकर चौकियों को अब तक पूरी तरह सैनिटाइज नहीं किया जा सका। इससे 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संक्रमण का डर सता रहा है। कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह कई तरह की अव्यवस्थाओं से भी जूझ रहे हैं लेकिन उनकी ही कोई सुनने वाला नहीं है। दिन भर सड़क पर खडे़ रहने के साथ वाहनों को रोककर लगातार चेकिंग करते हैं, इससे उनमें हर समय खौफ है। इनके घरों के आसपास साफ-सफाई तक नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में भी नजर आ रही दहशत
थानों व चौकियों के साथ पुलिस लाइन में भी तैनात पुलिसकर्मियों में भी संक्रमण का डर है। नाम न छापने की तर्ज पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि यहां सैनिटाइजर की कोई व्यवस्था नहीं है। शुरूआत में जरूर एक या दो बार सैनिटाइज करने का काम किया गया था, लेकिन अब कोई भी इस तरह की व्यवस्था नजर नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क कर रहे ड्यूटी
अधिकांश पुलिसकर्मी बिना मास्क व बिना दस्तानों के ही ड्यूटी कर रहे हैं। शुरुआत में पुलिसकर्मियों को मास्क, दस्ताने व सैनिटाइजर बांटे गए थे, लेकिन उसके बाद उनको कुछ नहीं मिला। सबसे ज्यादा डर सड़क पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को ही सता रहा है।

पुलिसकर्मियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लगातार थानों व चौकियों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही। थानों सेे लेकर पुलिस कार्यालयों में भी सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
- पुलिस लाइन कॉलोनी में गंदगी का अंबार है। यहां सफाई होना जरूरी है। सफाई कर्मचारी भी सफाई करने नहीं आ रहे हैं।
अशोक, पुलिसकर्मी
- कॉलोनी में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शिकायत के बाद भी यहां की सफाई व्यवस्था पर ध्यान अब तक नहीं दिया गया।
खालिद खान, पुलिसकर्मी
- शहर में लगातार सफाई हो रही है, लेकिन यहां सफाईकर्मियों के न आने से कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कई बार तो खुद सफाई करनी होती है।
सफीउद्दीन, पुलिसकर्मी
- कोरोना संक्रमण के चलते कॉलोनी मेें भी सफाई होना जरुरी है। कई दिन तक कूड़ा न उठने के कारण बदबू भी आने लगती है।
अनवरी बेगम, पुलिसकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed