{"_id":"577ffa714f1c1bca497f9c17","slug":"police-forget-helmet-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भूल गई हेलमेट लगाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भूल गई हेलमेट लगाओ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
helmet, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लगातार आठ दिन हेलमेट लगाओ अभियान चलाने के बाद पिछले तीन दिन से पुलिस शांत बैठी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी का कहना है कि दो दिन के बाद अभियान फिर से चलेगा।
हेलमेट को लेकर यूपी केबिनेट का फैसला आने के बाद यातायात पुलिस ने हेलमेट लगाओ अभियान छेड़ दिया था। इसके तहत 1500 से ज्यादा लोगों पर जुर्माना ठोका गया। पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन और थानों के परिसरों को हेलमेट जोन तक घोषित कर दिया। इसका असर रहा कि लोग हेलमेट लगाकर वाहन चलाते हुए दिखने लगे। अब पुलिस ने अभियान बंद कर रखा है। इसका नतीजा यह है कि कुछ लोग हेलमेट लगाकर निकलते हैं लेकिन ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि हेलमेट अभियान को पुलिस कतई नहीं भूली है। दो दिन के बाद सघन चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा, जो आगे भी लगातार चलेगा। दुपहिया पर चलने वाले पुलिसवालों के लिए हेलमेट अनिवार्य है।