फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police failed to solve the thefts worth Rs. 1.15 crore

Jhansi News: 1.15 करोड़ की चोरियां खोल पाने में फेल साबित हुई पुलिस

Sat, 28 Jun 2025 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Police failed to solve the thefts worth Rs. 1.15 crore

विज्ञापन


झांसी। महानगर में एक दर्जन से अधिक वारदात अंजाम देकर चोर करीब 1.15 करोड़ रुपये के आभूषण एवं नकदी लेकर चंपत हो चुके, लेकिन डेढ़ साल बाद भी पुलिस इन बदमाशों का पता नहीं लगा सकी। चोरी के शिकार हुए कई लोग पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तक मुहैया करा चुके, इसके बावजूद पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई। महानगर की पॉश कॉलोनी राधिका आर्चिड, रॉयल सिटी, अशोक सनफ्रान, ओम शांति ग्रीन कॉलोनी समेत मिशन कंपाउंड जैसे इलाकों को निशाना बनाने से चोर नहीं हिचके। ताले चटकाकर घरों से लाखों का माल बदमाश उड़ा ले गए। शुरुआत में खुलासे के लिए तेजतर्रार दरोगाओं को लगाया गया, लेकिन शुरुआती तेजी के बाद मामला अब ठंडे बस्ते में है। हालात यह है कि अधिकांश थानेदारों को भी अपने थानों में हुई पुरानी चोरी के बारे में पता नहीं। वहीं, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। चोरी करने वाले कई बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए। उनसे कई सुराग मिले हैं। उनकी मदद से पुरानी चोरियों के खुलासे की कोशिश हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed