{"_id":"6137cc668ebc3ea80a3d1386","slug":"police-failed-to-catch-27-prized-miscreants-of-mandal-jhansi-news-jhs2037589121","type":"story","status":"publish","title_hn":"- 27 इनामी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- 27 इनामी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
झांसी। मंडल के 27 इनामी बदमाशों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। वे लगातार पुलिस को गच्चा देते आ रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस के हाथ बदमाशों की गिरेबां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा वांछित झांसी जिले के हैं।
सरकार और पुलिस महकमे का जोर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर रहता है। लेकिन, धरातल पर हालात एकदम इतर हैं। स्थिति ये है कि पुलिस इनामी बदमाशों को नहीं पकड़ पा रही है। पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा बनाई जाने वाली योजनाएं इन शातिरों के आगे फेल साबित हो रही हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पुलिस ने इस साल अब तक मंडल के तीनों जिलों के 61 बदमाशों पर इनाम घोषित किया था, लेकिन इनमें से 34 की ही गिरफ्तारी हो पाई है। 27 बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। फरार बदमाशों में सबसे ज्यादा झांसी जनपद के 15 हैं। यहां 31 पर इनाम घोषित किया गया था, परंतु गिरफ्तार 16 को ही किया जा सका है। ललितपुर जिले में 21 इनामी बदमाशों में से 12 ही पुलिस की गिरफ्त में आ सके हैं। जबकि, जालौन जिले में नौ इनामी बदमाशों में से तीन फरार चल रहे हैं। ये हालात तब हैं, जबकि पुलिस के उच्चाधिकारी लगातार वांछितों की गिरफ्तारी पर जोर बनाए हुए हैं।
पिछले आठ महीनों के दरम्यान पुलिस मंडल के 34 इनामी बदमाशों को पकड़ चुकी है। बाकी 27 की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगातार लगी हुईं हैं। जल्द सभी वांछित पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
- जोगेंद्र कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक