फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police extra vigilant in hotspot area.

हॉटस्पॉट इलाकों के चप्पे- चप्पे पर पुलिस, बढ़ाई सतर्कता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
police extra vigilant in hotspot area.
police - फोटो : demo
शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने पर सील इलाकों में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर हर गली को बंद कर रखा है। लोग घर से निकलकर बाहर न बैठे, इसके लिए लगातार गश्त की जा रही है। स्वास्थ्य टीम मुहल्ले के लोगों की जांच में जुटी है। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मेडिकल जांच रिपोर्ट में महिला के बेटे व जेठ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस जांच रिपोर्ट के खुलासे के बाद पुलिस ने ओरछा गेट और आसपास के छनियापुरा, खुशीपुरा, तालपुरा, ओरछा गेट अंदर और बाहर, कसाई मंडी, तलैया, कुष्टयाना, सुभाषगंज, पंडयाना, धुबियाना, रानीमहल, बकरामंडी, सागर गेट सील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। सुबह से ही पुलिस के अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण करर रहे हैं। हर गली व चौराहे पर बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं। किसी को न अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर। सभी अपने घरों में कैद हैं। दूधवाले डर के कारण दूध देने घरों में नहीं गए। कई घरों में अखबार भी नहीं पहुंचा। हाथ ठेले वाले सब्जी वालों ने भी उक्त इलाकों की तरफ रुख नहीं किया। वहीं, सुभाष गंज में किराने का प्रमुख बाजार है, जहां दुकानें न खुलने से दूसरे क्षेत्र के लोग व दुकानदार भी सामान खरीदने नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed