{"_id":"66de2de7e6a32986250bcfc4","slug":"police-could-not-reach-the-rape-accused-even-after-24-hours-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-388424-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 24 घंटे बाद भी दुष्कर्म के आरोपी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 24 घंटे बाद भी दुष्कर्म के आरोपी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मोंठ के एक गांव में किशोरी संग दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस 24 घंटे बाद भी तलाशने में कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस ने उसकी तलाश में तीन टीमें भी लगाई लेकिन, किसी के हाथ कामयाबी नहीं आई। वहीं, आरोपी के घर से बाहर भागने का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
शनिवार को 16 साल की किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घर पर किशोरी और वृद्ध दादा थे। दोपहर करीब 12:15 बजे पिता के खाना खाने पहुंचने पर आरोपी वहां से भागने लगा। घटना के बाद पिता पीड़िता को लेकर मोंठ थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। आरोपी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसमें आरोपी घर के अंदर घुसता दिखाई पड़ रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें भी लगाई गईं लेकिन, 24 घंटे बाद भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।