फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Policeman's betting gang busted, girlfriend and young woman arrested

Jhansi: सिपाही के सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, प्रेमिका व युवती गिरफ्तार, सोने-चांदी के बिस्कुट सहित कैश बरामद

Sat, 09 May 2026 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 02:32 AM IST
सार

पुलिस ने फ्लैट से करीब 1.46 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के बिस्कुट और गहनों के अलावा 18 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गैंग का खुलासा होते ही एसएसपी ने आरोपी सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन
Jhansi: Policeman's betting gang busted, girlfriend and young woman arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवतियां, मामले की जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : विभाग

विस्तार

यूपी पुलिस का सिपाही रजत कुमार सिंह अपनी प्रेमिका यशस्वी द्विवेदी के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा गैंग चला रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात पॉश कॉलोनी रॉयल सिटी स्थित एक फ्लैट पर छापा मारकर गिरोह का भंडाफोड़ किया। मौके से सिपाही की प्रेमिका और एक अन्य युवती को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी सिपाही फरार हो गया।
विज्ञापन


सोने-चांदी के बिस्कुट सहित कैश बरामद
पुलिस ने फ्लैट से करीब 1.46 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के बिस्कुट और गहनों के अलावा 18 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। गैंग का खुलासा होते ही एसएसपी ने आरोपी सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर दिया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन


फ्लैट से चलता था सट्टेबाजी का खेल
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को मीडिया से बताया कि रॉयल सिटी के फ्लैट संख्या एलएस-9 में ऑनलाइन सट्टा संचालन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। मौके से कोतवाली निवासी यशस्वी द्विवेदी (24) और प्रेमनगर निवासी निशा खान (32) को गिरफ्तार किया गया। फ्लैट से ट्रॉली बैग में रखे 100-100 ग्राम के नौ सोने के बिस्कुट समेत कुल 939 ग्राम सोने के गहने, चार किलोग्राम चांदी के बिस्कुट और 18 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। पूछताछ में यशस्वी ने बताया कि वह हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के शमदपुर गांव निवासी सिपाही रजत कुमार सिंह के साथ करीब चार वर्षों से सहमति संबंध में रह रही थी। रजत ने ही रॉयल सिटी में किराये का फ्लैट दिलाया था। उसके कहने पर वह सट्टेबाजी का काम संभालती थी। यशस्वी ने पूछताछ में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, नगरा निवासी सुमित साहू, अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी विशेष भार्गव और नगरा निवासी प्रभात अग्रवाल के नाम भी बताए हैं। एसएसपी के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 दिन पहले रिटायर्ड कर्मचारी को कुचला था
आरोपी सिपाही रजत ने 12 दिन पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में थार गाड़ी से रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा (70) को कुचल दिया था। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उस मामले में रजत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई थी।


तीन दिन पहले जेल से बाहर आया था रजत
रजत तीन दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। बृहस्पतिवार को उसने पुलिस लाइन में आमद कराई थी। लाइन में हाजिरी लगाने के 24 घंटे के भीतर ही उसकी प्रेमिका के फ्लैट पर पुलिस पहुंच गई और सट्टा नेटवर्क का खुलासा हो गया। वर्तमान में उसकी तैनाती पूंछ थाने में थी। इससे पहले वह एसओजी में भी रह चुका है।

फ्लैट में पुलिस की छापेमारी का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed