{"_id":"604680b68ebc3ec79d12d4a9","slug":"police-arrested-after-that-he-beganing-mafi-jhansi-news-jhs190393239","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गिरफ्त में आते ही मांगने लगा माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गिरफ्त में आते ही मांगने लगा माफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। फेसबुक पर डेढ़ मिनट का लाइव वीडियो बनाकर पुलिस को खुली चुनौती देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक पेटी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को झांसी-ललितपुर हाईवे पर बाइक पर फर्राटा भरते हुए एक युवक ने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। वीडियो में कहा था कि उसे पकड़ने की हिम्मत किसी भी पुलिस वाले में नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। फेसबुक अकाउंट में जाकर युवक के दोस्तों से संपर्क कर पुलिस ने जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि युवक थाना बबीना के चमरऊआ गांव का रहने वाला है। रविवार रात पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी अनुराग पाठक को घर से पकड़ लिया। पुलिस की पकड़ में आते ही आरोपी माफी मांगने लगा। पूछताछ में उसने बताया कि उक्त वीडियो सुर्खियों में आने के लिए बनाया है। वह गांव में किराने की दुकान खोले है। पुलिस ने उसके घर से एक पेटी कच्ची शराब की बरामद की है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।