{"_id":"ac3779b161c965a6809a1d2d6501af21","slug":"police-arrested-44-gamblers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर खूब फिटे ताश के पत्ते, 44 जुआरी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर खूब फिटे ताश के पत्ते, 44 जुआरी पकड़े
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दीपावली पर शहर में जमकर जुआ खेला गया। अलग- अलग स्थानों से पुलिस ने जुआ खेल रहे 44 लोगों को पकड़ा। इनके पास से हजारों रुपये व ताश के पत्ते बरामद हुए।
नवाबाद थाना पुलिस ने गुदरीपुरा पशु अस्पताल की दीवार के पास जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ा। पुलिस ने फड़ से 17450 रुपये व जामा तलाशी में 16,100 रुपये बरामद किए। आरोपियों के नाम बाहर बड़ागांव गेट निवासी कमलेश कुशवाहा पुत्र मेवालाल, अजय उर्फ अज्जू साहू पुत्र महेश साहू, शिवाजी नगर निवासी वसीम पुत्र अब्दुल गफ्फार, खुशीपुरा निवासी अनिल पुत्र रामकरण, बाहर उन्नाव गेट निवासी सुशील कुमार पुत्र मुन्नालाल, नंदनपुरा निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र कन्हैयालाल, बबीना निवासी अशोक पुत्र रामदास व एहसान पुत्र यासीन हैं।
इसी तरह नवाबाद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुप्ता हास्पिटल के पीछे जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ से 3500 रुपये व तलाशी में 4970 रुपये बरामद किए। आरोपियों के नाम शिवा नर्सिंग होम के सामने शिवाजी नगर निवासी हरिश्चंद्र पुत्र हीरालाल, बाहर सैयर गेट निवासी रवि प्रजापति पुत्र मानसिंह, एरच थाना क्षेत्र के करगुवां खुर्द निवासी चंद्रपाल पुत्र आशाराम वर्मा, शिवाजी नगर में किराए के मकान में रहने वाला संजय खटीक पुत्र पप्पू, सुधा नर्सिंग होम के पीछे शिवाजी नगर निवासी भगवान दास उर्फ पकौड़ी पुत्र स्व हरीराम, राजपूत नगर शिवाजी नगर निवासी शाहिद खान पुत्र आबिद खान हैं।
विज्ञापन
नवाबाद थाना पुलिस ने ही तालपुरा स्थित हरिजन छात्रावास के पास से जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ से 2450 रुपये व तलाशी में 450 रुपये बरामद किए। आरोपियों के नाम तालपुरा स्थित ज्वाला का बगीचा निवासी रहीश पुत्र हुसैन खान, आबिद पुत्र लल्लू खान, इकबाल पुत्र सकूर, उस्मान पुत्र सकूर व हामिद पुत्र लल्लू खां हैं।
उधर, कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शंकर सिंह का बगीचा में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ से 700 रुपये व जामा तलाशी में 3500 रुपये बरामद किए।
आरोपियों के नाम अंदर उन्नाव गेट निवासी ट्ंिवकल कुमार पुत्र सुरेश कोष्ठा, ललित पुत्र हर प्रसाद व अरविंद पुत्र रमेश चंद्र हैं। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने नारायण बाग गेट के सामने मद्रासी कालोनी से छह लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ से 5800 रुपये व जामा तलाशी में 2400 रुपये बरामद किए।
आरोपियों के नाम बिलैया का बाग बाहर बड़ागांव गेट निवासी अमित तिवारी पुत्र सुभाष चंद्र, प्रदीप मिश्रा पुत्र स्व प्रभूदयाल, जॉनी रायकवार पुत्र कस्टर, शिवाजी नगर निवासी रामचरण पुत्र भैरो प्रसाद वर्मा, प्रदीप प्रजापति पुत्र मूलचंद व शिवाजी नगर निवासी जगदीश पुत्र स्व वनवारी हैं।
प्रेमनगर थाना पुलिस ने महावीरन मंदिर के पास जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ से 13,700 रुपये व जामा तलाशी में 2400 रुपये बरामद किए। पकड़े गए लोगों के नाम नैनागढ़ निवासी अनुज उर्फ गुड्डू अग्निहोत्री पुत्र रामप्रसाद, टीआरएस कालोनी निवासी सुशील कुमार शर्मा पुत्र बृह्मदत्त शर्मा, महावीरन निवासी अवधेश पुत्र दौलत सिंह परिहार, सुरेश पुत्र सीताराम, देवेंद्र सिंह पुत्र मोतीलाल, गढ़िया गांव निवासी पवन पुत्र सिरनाम राजपूत व स्कूलपुरा निवासी प्रभाकर पुत्र माधौ प्रसाद हैं।
इसी तरह प्रेमनगर थाना पुलिस ने गुदरीपुरा दुर्गा श्री के पीछे जुआ खेल चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ से 1180 रुपये व जामा तलाशी में 480 रुपये बरामद किए। आरोपियों के नाम गुदरीपुरा निवासी अशोक पुत्र टेकचंद, ईसाई टोला निवासी जगदीश पुत्र रामदयाल, इस्लाम मुहल्ला निवासी सतीश पुत्र मेवालाल व अनिल पुत्र राम आसरे हैं। संबंधित थाना पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घनघनाते रहे सिफारिशी फोन
पुलिस के लिए जुआ खेलने वालों को पकड़ना सिरदर्द भी बना रहा। उच्च अधिकारियों व थाना प्रभारियों के पास इन लोगों को छुड़ाने के लिए मोबाइल घनघनाते रहे। परिजन, दोस्त व नाते- रिश्तेदार तक उनको छुड़ाने के लिए पहुंच गए। वह हर तरीके से पुलिस को मनाने में जुटे रहे।