{"_id":"6acfe99a28f992f1a505237b","slug":"police-are-working-to-uncover-leads-regarding-the-dhaba-owners-chemical-business-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-898133-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ढाबा संचालक के केमिकल कारोबार का सुराग खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ढाबा संचालक के केमिकल कारोबार का सुराग खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
कानपुर की फैक्ट्रियों तक पहुंचती थी केमिकल की खेप, जीएसटी अधिकारियों नेजब्त वाहनों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। पूंछ क्षेत्र में हाईवे किनारे ढाबे की आड़ में केमिकल कारोबार चला रहे बलदेव शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके संपर्क एवं कारोबार में उसकी मदद करने वाले लोगों की भूमिका खंगालने में जुटी है। पूंछ थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी जांच के दायरे में हैं।
जांच में पता लगाया जा रहा है कि केमिकल की आपूर्ति कानपुर में किन फैक्ट्रियों में होती थी। उधर, बुधवार को जीएसटी विभाग के अधिकारी पूंछ थाने पहुंचे। उन्होंने मामले में जब्त कर थाने में खड़े वाहनों की जांच-पड़ताल की। कारोबार में इस्तेमाल किए गए वाहनों और उनमें ले जाए जाने वाले पदार्थों की पड़ताल की। पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि बलदेव शुक्ला ने करीब तीन महीने पहले पूंछ क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित ढाबा किराये पर लिया था। उसने मोंठ क्षेत्र में एक खाली पड़े ढाबे को किराये पर लेने का प्रयास किया था।
एग्रीमेंट भी हो गया लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका। उसके बाद उसने पूंछ में ढाबा किराये पर लिया था। यहां से केमिकल का कारोबार करने लगा। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। बता दें, ढाबे में प्रशासन के छापे के दौरान ढाबे से केमिकल से भरे ड्रम, दो टैंकर, दो पिकअप समेत अन्य सामान मिला था। एसडीएम मोंठ मनीषा धारवे ने पुलिस समेत विभिन्न विभागों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि प्रकरण की आगे जांच कराई जा रही है।