{"_id":"69e14d3adcb0deaf7e0f2f47","slug":"police-apprehend-12-gamblers-in-bhojla-jhansi-news-c-11-jhs1004-778150-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: भोजला में पुलिस ने पकड़े 12 जुआरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: भोजला में पुलिस ने पकड़े 12 जुआरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सीपरी बाजार पुलिस ने बुधवार रात घर के अंदर चल रहे जुआ के फड़ पर छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, पांच जुआरी मौके से भाग निकले। मौके से 13 मोबाइल फोन के अलावा कुल 1,14,200 रुपये बरामद किए। सीपरी बाजार पुलिस के अनुसार संगठित जुआरियों का गिरोह स्थान बदल-बदलकर जुआ खिलाता था।
सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि संगठित जुआरियों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस की कार्रवाई से पहले ही वह स्थान बदल लेते थे। काफी दिनों तक रेकी करने के बाद पुलिस ने भोजला में संदीप यादव के खेत में निर्माणाधीन मकान के अंदर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान आशु अहिरवार निवासी उन्नाव गेट, शैलेंद्र कुमार निवासी मिशन कंपाउंड, हेमंत अहिरवार निवासी शांति भवन कोतवाली, सतीश कुशवाहा निवासी पाल कालोनी सीपरी बाजार, राजेंद्र कोरी निवासी स्कूलपुरा नगरा, राजीव शर्मा निवासी बंग्लाघाट, दीपक अहिरवार निवासी मरघटे के पीछे कोतवाली, रोहित कुमार निवासी स्कूलपुरा, हीरा साहू निवासी छोटा बाजार दतिया, जमशेद खान निवासी उन्नाव गेट, आकाश अहिरवार निवासी स्कूलपुरा नगरा, आबिद खान निवासी भांडेरी गेट उन्नाव गेट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फड़ से 1,04,110 रुपये व जामा तलाशी में 10,090 रुपये कुल 1,14,200 रुपए बरामद कर सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह पिछले काफी दिनों से सक्रिय बना हुआ था।