फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police and revenue team should resolve land dispute together: DIG

पुलिस और राजस्व टीम मिलकर निपटाए भूमि विवाद : डीआईजी

Mon, 12 May 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police and revenue team should resolve land dispute together: DIG

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डीआईजी केशव कुमार चौधरी शनिवार को सीपरी बाजार थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनने के साथ उनके निस्तारण के निर्देश दिए। डीआईजी ने जमीनी विवाद के मामलों को निपटाने के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम की ओर से कार्रवाई करने को कहा। छह माह से अधिक लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करके वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी समेत अन्य उपाय करने को कहा। विवेचनाओं में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन के साथ आपराधिक कानून के अन्तर्गत नियमानुसार साक्ष्य के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। गंभीर अपराध के मामलों में गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ ही संपत्ति जब्तीकरण करने को कहा। विभिन्न समस्याओं को लेकर होने वाले प्रदर्शन जैसे मामलों में पुलिस संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, शनिवार को थानावार समाधान दिवस का आयोजन हुआ। नवाबाद, कोतवाली, प्रेमनगर समेत अन्य थानों में फरियादियों की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed