{"_id":"5fce7d268ebc3ecfd402c8cf","slug":"police-alert-jhansi-news-jhs1829191143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद आज, पुलिस सतर्क, किसान नेता को किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद आज, पुलिस सतर्क, किसान नेता को किया नजरबंद
विज्ञापन
झांसी। किसान आंदोलन के समर्थन में राजनीतिक दलों व संगठनों की ओर से मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसके लेकर पुलिस - प्रशासन ने सोमवार से ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी थी। किसान नेता गौरीशंकर बिदुआ को घर में नजरबंद करते हुए पुलिस का पहरा बैठा दिया गया था। इसके अलावा जबरदस्ती कारोबारी प्रतिष्ठान बंद कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस, सपा समेत तमाम संगठन उतर आए हैं। सभी ने किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के समर्थन में संगठनों की ओर से व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई है। इसे लेकर प्रशासन भी खासा चौकन्ना है। सोमवार की शाम किसान रक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर बिदुआ को उनके पटौरिया स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया। किसान नेता के घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। इसके अलावा बंद का समर्थन करने वाले अन्य दलों के नेताओं पर भी पुलिस की नजर रही।
जबरदस्ती कारोबारी प्रतिष्ठानों को बंद कराने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। बाजारों व चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। अधिकारी अपनी - अपनी टीमों के साथ लगातार भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन
- दिनेश कुमार पी., एसएसपी
बंद को सफल बनाने की बनाई रणनीति
झांसी। किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद को सफल बनाने की विभिन्न संगठनों ने सोमवार को रूपरेखा तय की। कांग्रेस की बैठक में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को गांधी उद्यान में धरना प्रदर्शन होगा। बंद को सफल बनाने में कांग्रेसी योगदान करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र रेजा, राजेंद्र शर्मा, मनीराम कुशवाहा, शिवम नायक आदि मौजूद रहे। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने भी बंद का समर्थन किया है। मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव के नेतृत्व में राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन के जरिए कृषि कानून समाप्त करने की मांग की। जिला संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति की अध्यक्ष जेएन पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में बंद का समर्थन किया गया। गल्ला व्यापार मंडल की उमेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक बंद का समर्थन किया गया। इस मौके पर बाल किशन तौला, अमित अग्रवाल, महेश चंद्र राय, रमेश चंद्र गुप्ता, हरभजन साहू आदि मौजूद रहे।
बाजार रोजाना की तरह खुलेंगे
झांसी। उप्र व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि व्यापारी बंद में शामिल नहीं होंगे। बाजार रोज की तरह खुलेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापार संगठन ने अब तक बंद को लेकर समर्थन नहीं मांगा है। व्यापारियों के बड़े संगठन कैट ने भी बंद को अनुचित बताया है। इस मौके पर राजेश बिरथरे, अरुण गुप्ता, संजय सर्राफ, सुनील नैनवानी, पंकज शुक्ला, दीपक वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। संचालन अंकुर बट्टा और आभार मृत्युंजय तिवारी ने जताया।
बंदी दिवस पर बंद रहेंगे ज्यादातर बाजार
झांसी। महानगर के सीपरी बाजार को छोड़ बाकी सारे बाजारों का बंदी दिवस मंगलवार को रहता है। जबकि, मंगलवार को ही बंद का आह्वान किया गया है। ऐसे में सीपरी बाजार क्षेत्र पर ही बंद की सफलता और विफलता निर्भर करती है। सीपरी बंद होने पर ही बंद को सफल माना जाएगा।