फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police alert in medical college

छावनी में तब्दील रहा मेडिकल कॉलेज, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा फोर्स

Wed, 01 Jul 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police alert in medical college
झांसी। मंगलवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर मेडिकल कॉलेज छावनी में तब्दील रहा। इमरजेंसी वार्ड से लेकर अन्य वार्डों के अंदर व बाहर पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। इस दौरान मरीज के तीमारदाराें को बाहर निकाल देने के चलते भारी परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

सुबह से ही मेडिकल कॉलेज के अंदर व बाहर पुलिस फोर्स ने डेरा जमा लिया था। इमरजेंसी वार्ड से लेकर अन्य वार्डों में भी पुलिस का तगड़ा पहरा रहा। वार्डों के अंदर व बाहर भी मरीज के तीमारदारों को प्रवेश नहीं दिया गया। आधा घंटे पहले मुख्य द्वार बंद होने के कारण भी सभी को परेशानी हुई। मरीज के तीमारदारों को इमरजेंसी वार्ड के बाहर प्रतीक्षालय में कतारबद्घ तरीके से बैठा दिया गया।
विज्ञापन

तीमारदारों को पुलिस ने खदेड़ा
हेलिपैड पर मुख्यमंत्री के उतरते ही इमरजेंसी वार्ड के पीछे की तरफ तीमारदारों व अन्य लोगों की भीड़ उमड़ गई। मुख्यमंत्री का काफिला निकलने से पहले पुलिस ने खदेड़कर लोगों को हटाया। यही हाल गेट नंबर एक के बाहर भी रहा। यहां भी लोगों ने लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर लगता रहा जाम
मुख्यमंत्री के आने से पहले हाईवे पर भी सुरक्षा रही। ट्रकोें समेत भारी वाहनों को महानगर के अंदर इंट्री नहीं मिली। बाहर जाने वाले सभी वाहनों को हाईवे से ही होकर गुजरना पड़ा। इस कारण झांसी-कानपुर रोड पर कोछाभांवर के पास भी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed