फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police accquires DJ, protest in police station

पुलिस ने डीजे पकड़ा, तो गणपति को लेकर भक्त बैठे धरने पर

Wed, 11 Sep 2019 09:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
police accquires DJ, protest in police station
बरुआसागर में गणेश पंडाल से डीजे जब्त करने से नाराज लोग थाना परिसर में धरने पर बैठे। - फोटो : DEHAT
पुलिस ने डीजे पकड़ा, तो गणपति को लेकर भक्त बैठे धरने पर
विज्ञापन

बरुआसागर (झांसी)। बुधवार को पुलिस गणपति पांडाल में बज रहे एक डीजे (साउंड) को पकड़कर ले आई तो भक्त गणेश प्रतिमा को लेकर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। मुहल्ला मातवाना में बड़ी माता मंदिर के पास विराजमान गणेश प्रतिमा स्थल पर डीजे (साउंड) बज रहा था, मौके पर पहुंची पुलिस साउंड उठाकर थाने ले आई, इसके विरोध में मुहल्ले के महिला व पुरुष भक्त गणेश प्रतिमा को साथ लेकर थाना परिसर में पहुंचे तथा धरने पर बैठ गए।
गणेश प्रतिमा के साथ थाने में धरने पर बैठे लोग जब्त किए गए साउंड सिस्टम (डीजे) सहित अन्य उपकरण को तत्काल देने की बात पर अड़ गए। मौजूद उच्चाधिकारियों द्वारा मौके की नजाकत को देखते हुए साउंड न बजाने की हिदायत के साथ साउंड सिस्टम ओर अन्य उपकरण वापस कर दिए तब कहीं श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

उधर, दूसरे घटनाक्रम में बुधवार को ही नगर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकाली गई शोभायात्रा को पुलिस प्रशासन द्वारा बस स्टैंड पर रोक लिया गया तथा बताया कि प्रतिमाएं बेतवा नदी में विसर्जित नहीं करने दी जाएंगी। शोभायात्रा में शामिल लोग मूर्तियों के साथ बस स्टैंड पर खड़े हो गए तथा बेतवा नदी में विसर्जित करने की बात पर अड़ गए। ़इस दौरान कुछ लोगों ने बस स्टैंड पर ही राजमार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन ,पुलिस की सख्ती के चलते वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। एसपी सिटी श्री प्रकाश द्विवेदी, उपजिलाधिकारी सदर राजकुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात ठाकुर दीन पाल, क्षेत्राधिकारी टहरौली हिमांशु गौरव व प्रभारी निरीक्षक ब्रजनेश सिंह,भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर विसर्जन के लिए तालाब बाँध जाने के लिए राजी कर लिया, तब कहीं शोभायात्रा आगे बढ़ी तथा प्रतिमाओं का विसर्जन हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed