{"_id":"624c803736840d257c56316f","slug":"pnb-bank-cashier-accused-of-embezzlement-of-rs-13-45-lakh-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: 13.45 लाख रुपये के गबन का आरोपी पीएनबी बैंक कैशियर भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: 13.45 लाख रुपये के गबन का आरोपी पीएनबी बैंक कैशियर भेजा गया जेल
Tue, 05 Apr 2022 11:15 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, एरच(झांसी)।
अमर उजाला ब्यूरो, एरच(झांसी)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:15 PM IST
सार
शाखा प्रबंधक ने इस आरोप में कैशियर अखिलेश अहिरवार पुत्र विजय कुमार निवासी बिजौली के खिलाफ एरच थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब नेशनल बैंक की बामौर शाखा के कैशियर ने हेराफेरी करके बैक का 13,45,900 रुपये का गबन कर दिया। शाखा प्रबंधक ने इस आरोप में कैशियर अखिलेश अहिरवार पुत्र विजय कुमार निवासी बिजौली के खिलाफ एरच थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक साजिद हुसैन ने पुलिस को बताया अखिलेश कुमार बैंक का कैशियर है। दो अप्रैल को बैंक का कामकाज खत्म बाद जब रकम का मिलान किया गया तब उसमें 13,45,900 रुपये कम मिले। इस पर अखिलेश से पूछताछ हुई लेकिन, वह कोई जवाब नहीं दे सका। वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। शाखा प्रबंधक की लिखित तहरीर पर एरच पुलिस ने आरोपी कैशियर के खिलाफ गबन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश में लग गई। मंगलवार सुबह उसके बामौर ब्लॉक के गेट के पास मौजूद होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने वहीं से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी त्रदीप सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने गबन की बात स्वीकार की है। आरोपी के मुताबिक उसके ऊपर काफी कर्जा हो गया था। कर्जा पाटने की खातिर उसने ऐसा कदम उठाया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन