फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM to lay foundation stone of second unit of Defense Corridor

डिफेंस कॉरिडोर की दूसरी इकाई की आधारशिला रखेंगे पीएम

Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
PM to lay foundation stone of second unit of Defense Corridor
झांसी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को जालौन आएंगे। इस दौरान वे डिफेंस कॉरिडोर की दूसरी इकाई की आधारशिला भी रखेंगे, जिसकी स्थापना झांसी की गरौठा तहसील में होगी।
विज्ञापन

पिछले साल वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर 19 नवंबर को सेना के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आए थे। यहां उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर के लिए भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) की इकाई का शिलान्यास किया था। कंपनी यहां 400 करोड़ का निवेश कर मिसाइल बनाने की इकाई स्थापित करेगी। इसके लिए कंपनी को जमीन भी आवंटित कर दी गई है। हालांकि, अभी मौके पर काम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन यूनिट स्थापना का खाका तैयार किया जाने लगा है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक और कंपनी डेल्टा डिफेंस से भी करार हो चुका है। ये कंपनी यहां कारतूसों का निर्माण करेगी। डेल्टा डिफेंस यहां अठारह करोड़ रुपये का निवेश कर चार हेक्टेअर जमीन पर यूनिट की स्थापना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी यहां इंसास राइफल के कारतूस बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई के अपने जालौन दौरे के दौरान डेल्टा डिफेंस की आधारशिला रखेंगे। हालांकि, पीएमओ की ओर से अभी पीएम का कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन दौरा तय माना जा रहा है, जिसे लेकर हलचल बढ़ी हुई हैं। पिछले सप्ताह यूपीडा की टीम ने भी गरौठा में डिफेंस कॉरिडोर के लिए चिह्नित भूमि का मुआयना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed