फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM Modi to become first member of NCC Alumni Association in Jhansi

झांसी में एनसीसी पूर्व छात्रसंघ के पहले सदस्य बनेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Wed, 17 Nov 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to become first member of NCC Alumni Association in Jhansi
झांसी। सेना के राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में हिस्सा लेने 19 नवंबर को झांसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एनसीसी पूर्व छात्रसंघ का गठन करेंगे और इसके पहले सदस्य वे खुद बनेंगे। झांसी से होने वाली इस नई शुरुआत के बाद देश भर में फैले एनसीसी के लाखों पूर्व कैडेट इस संगठन से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी जीवन में एनसीसी में शामिल रहे लाखों पूर्व कैडेट देश भर में फैले हुए हैं। ये सशस्त्र बलों के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्र उद्योग, नौकरशाही, कला, संस्कृति, राजनीति आदि में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। इन सभी को एक मंच पर लाने के लिए एनसीसी पूर्व छात्रसंघ की शुरुआत की जा रही है, ताकि इनके अनुभवों का आने वाली पीढ़ी को लाभ मिल सके। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को झांसी से करेंगे और संस्था के पहले सदस्य भी वे खुद बनेंगे। इसके बाद से कोई भी एनसीसी का कैडेट इस संस्था से जुड़ सकेगा। इसके शुभारंभ के बाद संस्था की वेबसाइट www.nccauto.gov.in/alumni को खोल दिया जाएगा। एनसीसी का कोई भी पूर्व कैडेट 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर संस्था की पूर्णकालिक सदस्यता हासिल कर सकेगा।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट को सेना देगी उच्च प्रशिक्षण
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को एनसीसी कैडेट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सिमुलेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे। इसके तहत आर्मी, एयरफोर्स और नेवी एनसीसी कैडेट को उनके क्षेत्र में प्रशिक्षित करेगी। एनसीसी की सेना विंग के लिए राइफल फायरिंग सिमुलेटर लगाए जा रहे हैं। वायु सेना विंग के लिए माइक्रोलाइट फ्लाइंग सिमुलेटर लगाए जा रहे हैं। जबकि, नौसेना विंग के लिए रोइंग सिमुलेटर स्थापित किए जा रहे हैं। देश भर में आर्मी 198, वायुसेना 644 व नौसेना 1061 सिमुलेटर स्थापित करेगी। इनमें से उत्तर प्रदेश में 125 सिमुलेटर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है सिमुलेटर की विशेषता
अब तक एनसीसी कैडेट को फायरिंग का प्रशिक्षण फील्ड फायरिंग रेंज में ले जाकर दिया जाता है। लेकिन, सिमुलेटर के जरिये स्क्रीन पर नजर आ रहे टारगेट पर उन्हें अटैक करना होगा। ये एक तरह से वीडियो गेम की तरह होगा, जिसे विशेष सॉफ्टवेयर के जरिये तैयार किया गया है। एनसीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान दौर में युद्ध शैली पूरी तरह से बदल गई है। पहले टारगेट पर डिजिटली निशाना साधा जाता है और उसके बाद वार किया जाता है। सिमुलेटर प्रशिक्षण के जरिये एनसीसी कैडेट को आधुनिक युद्ध कला शैली सीखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed