फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM Modi on Jhansi visit live update

झांसी में पीएम मोदी ने कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कहा- शहीदों का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

Fri, 15 Feb 2019 09:04 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 15 Feb 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
PM Modi on Jhansi visit live update
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ani
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार झांसी पहुंचे हैं। इससे पहले वह दिल्ली में वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। सीएम योगी ने पीएम का औपचारिक स्वागत किया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने झांसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखी। बाद में जनसभा को संबोधित करते हुए  पीएम मोदी ने कहा कि आज देश बहुत ही उद्वेलित और दुखी है। आप सभी की भावनाओं को मैं पूरी तरह समझ पा रहा हूं। हमारे जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। उनका ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई के लिए, समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, ये तय करने के लिए पूरी इजाजत दे दी गई है। पुलवामा हमले के गुनहगारों को उनके किये कि सजा जरूर मिलेगी। हमारा पड़ोसी देश ये भूल रहा है कि ये नई रीति और नई नीति वाला भारत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी संगठनों और उनके आकाओं ने जो हैवानियत दिखाई है, उसका पूरा हिसाब किया जाएगा। बदहाली के इस दौर में वो भारत पर इस तरह के हमले करके, पुलवामा जैसी तबाही मचाकर, हमें भी बदहाल करना चाहता है। लेकिन उसके इस मंसूबे का, देश के 130 करोड़ लोग, मिलकर जवाब देंगे, मुंहतोड़ जवाब देंगे।
 
 

20 हज़ार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

पीएम मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले बुंदेलखंड और यूपी के विकास से जुड़े लगभग 20 हज़ार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। इसमें सुरक्षा, रोजगार, रेल, बिजली-पानी, से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। अब बुंदेलखंड को देश की सुरक्षा और विकास का कॉरिडोर बनाने का अभियान शुरु हो चुका है। ये डिफेंस कॉरिडोर देश को सशक्त करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोज़गार के नए अवसर भी उपलब्ध कराने वाला है। 

उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि लगभग 4 हज़ार करोड़ रुपए के समझौते हो भी चुके हैं। जब बड़े उद्योग लगते हैं तब उनके आसपास छोटे उद्योगों का भी विकास होता है, एक पूरा वातावरण तैयार होता है। झांसी और आसपास के क्षेत्रों में जो छोटे उद्योग हैं उनको इस कॉरिडोर से बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। इस कॉरिडोर से यहां के लाखों युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड में रहने वाले आप सभी लोगों को पानी के लिए कितना संघर्ष करना पड़ता रहा है, इसका मुझे ऐहसास है। आपको पानी की समस्या से मुक्ति दिलाने के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए, आज 9 हजार करोड़ की पाइप-लाइन का शिलान्यास आज किया गया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद बुंदेलखंड के हर जिले यानि झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट के करीब-करीब हर गांव को पीने का पानी मिलना और आसान हो जाएगा। यह पानी का पाइपलाइन नहीं बल्किर  लाइफलाइन होगा। 

उन्होंने कहा कि आज मैं यहां की माताओं और बहनों का कर्ज चुकाने आया हूं। मुझे उनका आशीर्वाद चाहिए।
 उन्होंने  कहा कि जिन लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि बुंदेलखंड जैसा क्षेत्र भी औद्योगिक विकास का केंद्र बन सकता है। 2001 के भूकंप के बाद मुझे वहां भेजा गया। आज कच्छ जिला हिंदुस्तान के सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला जिला बन गया है। मैं आज कल्पना कर सकता हूं कि जैसा कच्छ बना है वैसा ही बुंदेलखंड भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed