फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM Modi encouraged employees by shaking hands at Gwalior Road crossing gate

पीएम मोदी ने ग्वालियर रोड क्रासिंग गेट पर कर्मचारियों का हाथ हिलाकर बढ़ाया हौसला

Sat, 20 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
PM Modi encouraged employees by shaking hands at Gwalior Road crossing gate
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल से वापस हवाई अड्डे लौटते समय ग्वालियर रोड क्रासिंग पर अपना काफिला धीमा कराने के बाद कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों का हाथ हिलाकर हौसला बढ़ाया। यह देख क्रासिंग गेट पर खड़े सभी लोग उत्साहित हो गए और उन्होंने पीएम का हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

पीएम मोदी के काफिले को हवाई अड्डे से कार्यक्रम स्थल तक जाने के बीच ग्वालियर रोड क्रासिंग से गुजरना था। इस कारण सुबह से ही क्रासिंग गेट पर यातायात निरीक्षक व मुख्य रेल पथ निरीक्षक की तैनाती की गई थी, ताकि ट्रेन संचालन के कारण गाड़ियों के काफिले को क्रासिंग गेट पर नहीं रुकना पड़ा। शाम 5.25 बजे हवाई अड्डे से गाड़ियों का काफिला निकलने पर 02511 राप्ती सागर एक्सप्रेस को मुस्तरा स्टेशन रोक दिया गया। यह ट्रेन पांच मिनट पर खड़ी रही। उस समय काफिला तेजी के साथ क्रासिंग गेट से गुजर गया। वापसी में काफिला शाम 7.20 बजे गुजरा। उस समय क्रासिंग गेट पर यातायात निरीक्षक रविंद्र कुमार शर्मा, मुख्य रेल पथ निरीक्षक एसके तिवारी, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ उपनिरीक्षक सतीश लाठर, गेटमैन जसराम समेत अन्य पुलिस कर्मी खड़े थे। क्रासिंग गेट पर खड़े उक्त लोगों को जैसे मोदी ने पहले ही देख लिया था। काफिला क्रासिंग गेट पर एकदम धीमा हो गया। मोदी ने कार के अंदर से ही कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को हाथ दिखाकर उनका हौसला बढ़ाया। यह देख उक्त सभी उत्साहित हो गए। सभी ने हाथ जोड़कर मोदी का धन्यवाद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed