फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pm give privilege to jhansi

पीएम ने बढ़ाया खेल जगत और झांसी का सम्मान

Mon, 30 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
pm give privilege to jhansi
प्रधानमंत्री ने बढ़ाया खेल जगत और झांसी का सम्मान
विज्ञापन

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम करने पर ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा रविवार को धन्यवाद मोदी पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेल जगत और झांसी का सम्मान बढ़ाया है।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से पदयात्रा का शुभारंभ सदर विधायक रवि शर्मा व जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने किया। यात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्काउट और गाइड, महाविद्यालयों के छात्र - छात्राएं, खिलाड़ी, खेलप्रेमी और सामाजिक संस्थाएं शामिल रहीं। छात्र- छात्राएं हाथों में तिरंगा और धन्यवाद मोदी लिखीं तख्तियां लिए थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता धन्यवाद मोदी लिखी टी शर्ट पहने थे और वंदे भारत, भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। पद यात्रा में भारत माता, महारानी लक्ष्मीबाई, मेजर ध्यानचंद, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के स्वरूप में घोड़े और बग्घी पर चल रहे थे। पद यात्रा चित्रा चौराहा से इलाइट, जीवनशाह, बीकेडी चौराहा होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। जगह- जगह नगरवासियों व्यापारियों और स्वयंसेवी संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

पदयात्रा स्टेडियम पहुंचकर सभा में बदल गई। यहां पर भारतीय ओलंपिक संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम व चिरगांव ब्लाक प्रमुख राजकांतेश वर्मा मौजूद रहे। इस दौरान मलखंभ, जिम्नास्टिक , जूडो, कुंगफू का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। संयोजक प्रदीप सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेल जगत और झांसी का सम्मान बढ़ाया है। इसलिए प्रधानमंत्री का सम्मान बढ़ाने के लिए पदयात्रा निकाली गई है। इसमें विद्यार्थी परिषद, झांसी व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद, सामाजिक संगठन एवं खेल संगठनों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आने वाले समय में खेल एक रोजगार बनेगा और खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा सराहनीय कदम है।

इस मौके पर अरविंद ओझा, कुलदीप सिंह दांगी, प्रभाकर त्रिपाठी, अवध किशोर गुप्ता, सुनील काव्या, मुन्ना तिवारी, अर्चना अवस्थी, कल्पना सिंह, अंजू गुप्ता, अमरेंद्र सिंह, अंजू गुप्ता, अपर्णा दुबे, सुमन पुरोहित, स्वप्निल मोदी, राजीव शर्मा, धर्मेंद्र विशो, अंकित साहू, सुरेश मानकानी, रतन कुशवाहा, विकास कुशवाहा, अनिल पटेल, रवि परिहार, नगेंद्र, ब्रजेश द्विवेदी, नीरज स्वामी, प्रियांशु डे, सुनील नैनवानी, राजेश त्रिपाठी, बंटी राजा, प्रदीप नगरिया, निर्दोष अग्रवाल, गोकुल दुबे, डा. नरेंद्र सेंगर, डा. डीके गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, डा. बीके गुप्ता, संतोष साहू, महावीर सिंह, सुबोध गुबरेले, अजय यादव, संतोष सोनी, रामनरेश तिवारी, नरेंद्र गुप्ता के के गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed