फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pm ask how it is arrengment of water in simrawari

पीएम ने पूछा सिमरावारी में कैसा है पानी का इंतजाम

Fri, 06 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
pm ask how it is arrengment of water in simrawari
pm ask how it is arrengment of water in simrawari
पीएम ने पंकज से पूछा सिमरावारी में कैसा है पानी का इंतजाम
विज्ञापन

झांसी। अन्न महोत्सव के दौरान बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने जिले के बबीना ब्लॉक के सिमरावारी गांव के पंकज सहगल से सीधी बात की। पीएम ने पंकज से संवाद करते हुए गांव में पानी के इंतजाम समेत खेती-किसानी को लेकर बात की। पीएम ने कहा अब जरूरतमंदों को अनाज उनके घर पर मिलेगा। पंकज गांव में परचूनी की दुकान चलाते हैं।
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की अध्यक्षता में शुरू हुए संवाद कार्यक्रम में पीएम ने पंकज से करीब तीन मिनट बात की। उन्होंने पंकज से घर-परिवार का हालचाल जानने के बाद कोविड के दौरान सरकार की ओर से दिए जा रहे राशन के बारे में पूछा। पीएम ने पंकज से पूछा कि उस राशन से उनको कितनी राहत मिली। पंकज ने पीएम को बताया कि कोविड में दिए गए राशन से बहुत सुविधा हुई। इसके बाद पीएम ने गांव पानी की सुविधा को लेकर सवाल किया। जवाब में पंकज ने बताया कि गांव में पानी की समस्या नहीं है। तालाबों को गहराया कराया गया है। पीएम के खेती के बारे में पूछने पर पंकज ने बताया कि मूंगफली की बुवाई की गई है। पीएम ने पंकज की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सदर विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, विधायक बिहारीलाल आर्य के अलावा नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा, डीआईजी जोगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, एसएसपी शिवहरि मीणा, सीडीओ शैलेष कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा व अतुल अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पांच अगस्त की तारीख अहम
झांसी। पीएम मोदी ने संवाद कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि लाभार्थियों को सम्मान पूर्वक राशन बैग में निशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। पीएम ने कहा, आज के ही दिन पांच अगस्त को टोक्यो ओलंपिक में देश को हॉकी में पदक मिला, पिछले साल पांच अगस्त को कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। इस वजह से यह तारीख अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना से 15 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ
झांसी। वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा इस योजना के जरिए पूरे प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। कोविड के समय मार्च 2020 से नवंबर 2020 तक अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो एवं सामान्य परिवार को 5 किलो प्रति यूनिट के हिसाब से निशुल्क खाद्यान्न दिया गया। नई योजना में मार्च 2021 से नवबंर 2021 तक इसका लाभ दिया जाएगा।
गांव में परचूनी की दुकान चलाते हैं पंकज
पीएम से संवाद करने के बाद पंकज सहगल काफी उत्साहित नजर आए। पंकज ने बताया मूल रूप से वह टीकमगढ़ के रहने वाले हैं। करीब चालीस साल पहले उनके पिता सिमरावारी गांव में आकर बस गए। यहां उनके पास करीब 1.5 एकड़ खेती की जमीन है। तीन भाइयों में सबसे छोटे पंकज सिर्फ इंटर तक ही पढ़ाई कर सके। पिता की अचानक मौत के बाद उन्होंने गांव में परचूनी की दुकान खोल ली। उसके माध्यम से ही परिवार का जीवन-यापन करते हैं। पंकज के मुताबिक मां शारदा सहगल के नाम से अभी राशन कार्ड है। जिससे उन लोगों को खाद्यान्न योजना का लाभ मिलता है।

थैले में मिलेगा हर लाभार्थी को राशन
झांसी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो मुफ्त राशन दिया जाता है। अन्न महोत्सव पर लोगों को थैले में भरकर अनाज दिया गया। थैले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी बनी है। इसके साथ ही एक पत्र भी दिया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अतिरिक्त खाद्यान्न दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed