फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM adarsh yojna sujetion medical college

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के केंद्रीय सदस्य की सभी जांचें आईं सामान्य, एहतियातन एंजियोग्राफी की सलाह

Tue, 16 Feb 2021 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
PM adarsh yojna sujetion medical college
झांसी। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के केंद्रीय सदस्य डॉ. जयराम की ललितपुर से मेडिकल कॉलेज आने पर ईको, ईसीजी और ट्रॉपआई जांच कराई गई। डॉक्टरों ने बताया कि सभी जांचें सामान्य आई हैं। चिकित्सकों ने एहतियातन उन्हें एंजियोग्राफी कराने की सलाह दी है। हालत ठीक होने पर वह रात में ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

सीने में दर्द की शिकायत होने पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के केंद्रीय सदस्य के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सीय टीम सर्किट हाउस पहुंच गई थी। वहां जांच करने पर उनका बीपी थोड़ा बड़ा हुआ मिला। इसके बाद डॉ. जयराम को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनके आने की सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट हो गया। गेट नंबर एक और दो के पास स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई। इसके अलावा प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर खुद आईसीयू वार्ड में पहुंच गए। शाम पौने छह बजे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के केंद्रीय सदस्य के मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर तत्काल उन्हें आईसीयू वार्ड नंबर छह में ले जाया गया। वहां उन्हें कुछ दवाएं दी गईं, इसके बाद उनकी ईको, ईसीजी और ट्रॉप आई की जांच कराई गई। सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आईं। हालांकि, ऐहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी कराने की सलाह दी है। स्वस्थ होने पर डॉ. जयराम कुछ देर के लिए मेडिकल कॉलेज कैंपस में बने गेस्ट हाउस चले गए। उन्हें दिल्ली निकलना था, ऐसे में डॉक्टरों ने एंबुलेंस से ही जाने की सलाह दी। मगर उन्होंने ट्रेन से जाने की बात कही। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के केंद्रीय सदस्य रात साढ़े नौ बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए निकल गए। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed