फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM aawash to teean ager

नाबालिगों व पक्के मकान वालों को भी पीएम आवास की तैयारी

Wed, 23 Sep 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
PM aawash to teean ager
झांसी। पीएम आवास योजना के दूसरे चरण के लिए चिह्नित पात्रों के सत्यापन का काम पूरा हो गया है। सत्यापन के बाद कुल 15459 लोग अपात्र पाए गए। इनमें नाबालिग, पक्के मकानों के मालिक आदि शामिल हैं। इनके नाम पात्रता सूची से अलग करके नई सूची बनाई गई है। नई सूची अपलोड भी कर दी गई। पीएम आवास का दूसरा चरण आरंभ होने पर इनके बीच ही आवास दिए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्धन रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराया जाता है। जगणना-2001 के मुताबिक प्रथम चरण में चिह्नित पात्रों के बीच 11,063 आवास वितरित किए जा चुके। लेकिन बड़ी संख्या में आवास से वंचित लोग मौजूद हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने ग्राम्य विकास विभाग को नए सिरे से पात्र चिह्नित करने के निर्देश दिए। इस सर्वे में जनपद में 40120 लोग पात्र पाए गए। यह सूची आवास प्लस एप में अपलोड हो गई लेकिन, केंद्र सरकार के निर्देश पर इसकी दोबारा जांच कराई गई। जांच ब्लॉक स्तर पर कराई गई। ग्राम पंचायतों के जरिए डोर-टू-डोर सर्वे में सभी पात्र एवं अपात्र की सूची तलाशी गई। खुद के नाम पक्का मकान, केंद्र अथवा राज्य के आवासी योजना के लाभार्थी, नाबालिग आदि को सूची से बाहर कर दिया गया। बता दें, सरकारी दावों के मुताबिक सामाजिक आर्थिक जनगणना-2011 के मुताबिक प्राथमिकता सूची के सभी पात्रों को आवास दिए जा चुके। उनमें से छूटे हुए पात्र लोगों के नाम आवास प्लस एप पर जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पंजीकृत पात्रों के सत्यापन का कार्य कराया गया था।
विज्ञापन

ब्लॉक कुल पात्र अपात्रों की संख्या
बबीना 2643 985
बड़ागांव 1959 483
बामौर 3676 1302
बंगरा 2900 949
चिरगांव 5963 2327
गुरसराय 8480 2345
मऊरानीपुर 8376 5289
मोंठ 6123 1779
कुल 40120 15459
सत्यापन का काम करीब पूरा हो गया है। सूची भी अपलोड कर दी गई है। कुछ काम बाकी रह गया है, जिसके लिए शासन ने समय बढ़ाया है। - डॉ. राजकुमार गौतम, परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed