फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Plenty of problems in JDA Colony... are not paying attention

जेडीए कॉलोनी में समस्याओं का अंबार... जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Wed, 02 Feb 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Plenty of problems in JDA Colony... are not paying attention
झांसी। वीरांगना नगर की जेडीए कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। इससे जेडीए कॉलोनी, गुमनावारा, वीरांगना नगर में रहने वाली करीब पांच हजार की आबादी परेशान है। यहां सड़क , पाइपलाइन, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

एक साल पहले जेडीए कालोनी में पानी की पाइपलाइन डाली गई थी। इसके लिए खोदी गई सड़क की दोबारा मरम्मत नहीं की गई। जिससे यह सड़क ऊबड़-खाबड़ पड़ी है। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। यहां रहने वाले वाशिंदों ने कई बार शिकायत की लेकिन जिम्मेदार सिर्फ कागजों में सड़कें दुरुस्त दिखा देते हैं। वहीं, यहां बने पार्क की बदहाली ऐसी है कि यहां दो-दो महीने कचरा पड़ा रहता है, सफाई कर्मी न आने की वजह से मोहल्ले वाले खुद पैसा खर्च करके सफाई करवाते हैं। नालियां ओवरफ्लो होने की वजह से सड़कों पर गंदगी पड़ी रहती है। जगह-जगह नाले खुले हैं लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। नालों में कई बार बच्चे और बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सालभर में कम से कम 20 बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन जिम्मेदार कागजों में सब कुछ चकाचक दिखाकर अपना पलड़ा झाड़ लेते हैं। क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

ये बोले लोग
पार्क में गंदगी होने की वजह से बच्चों को यहां खेलने के लिए नहीं भेजते हैं। - ज्योति यादव
सड़कें उखड़ी पड़ी हैं, सालभर से नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानी होती है। - रूपाली
कई बार तो अपने पैसे से बच्चों के खेलने के लिए पार्क की सफाई करवाई है। - पंकज कुशवाहा
नालियों की सफाई नहीं होती है, इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। - विकास गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed