फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   please give the whole body of my daughter

मेरी बेटी का पूरा शव तो दे दो साहब

Sat, 09 Nov 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
please give the whole body of my daughter
झांसी। साहब! दरिंदों को ऐसी सजा मिले कि फिर किसी के साथ न हो हैवानियत। बेटी के हत्यारों की सजा नजीर बन जाए, ताकि ऐसा कुकृत्य करने की बात कोई सोच भी न सके। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मासूम के पिता ने बिलखते हुए ये बात पुलिस अधिकारियों के सामने कई बार दोहराई। अफसरों के समझाने पर भी पिता की आंखों से फूटते आंसू नहीं रुके। मासूम बच्ची के क्षत विक्षत शव को देखकर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सभी लोग सिहर उठे।
विज्ञापन

करीब आठ साल पहले शादी के बाद ही मजदूर दंपती झांसी आकर थाना नवाबाद स्थित एक इलाके में रहने लगा। उनके साथ तीन बच्चे भी रहते थे। मजदूरी के दौैरान वे बच्चों को भी साथ ले जाते थे। पांच नवंबर को दोनों पड़ोस में एक मकान में काम करने गए, जहां साथ में अपनी दोनों पुत्रियों को भी ले गए थे। शाम को उनकी पुत्रियां बाहर खेल रही थीं, तभी पड़ोस का रहने वाला छोटू कुशवाहा बाइक लेकर तीन वर्र्षीय बच्ची के पास आया। कुछ ही समय के भीतर वह बच्ची को बाइक पर बैठाकर नारायण बाग की तरफ ले गया। उसके साथ उसका रिश्तेदार कोतवाली के उन्नाव गेट स्थित अंजनी नगर निवासी नत्थू कुशवाहा भी था। शाम को अंधेरा होने के बाद दोनों बच्ची को नारायण बाग स्थित झाड़ियों की तरफ ले गए। जहां मौका पाकर दुष्कर्म करने के बाद दोनों डर गए। कहीं पोल न खुल जाए, इसके चलते दोनों ने पहले तो गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। मौैत हो जाने के बाद घबराकर दोनों बाइक उठाकर अपने-अपने घर चले गए। इधर, बच्ची के गायब होने की खबर मोहल्ले में फैल चुकी थी। सभी लोग तलाश में जुट गए थे। रात में ही नवाबाद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर खोेजबीन शुरू कर दी थी, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब दोनों बहनें घर के बाहर खेल रही थीं, तभी मोहल्ले का छोटू कुशवाहा उसकी बेटी को बाइक पर उठाकर ले गया था, जिसे ले जाते उसकी दूसरी पुत्री ने भी देखा था। पुलिस ने पुत्री से भी जानकारी लेने के बाद छोटू कुशवाहा को हिरासत में लिया। सख्ती से की गई पूछताछ के बाद छोटू कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी के साथ बच्ची को उठा ले गया था। इसके बाद घटना को अंजाम देकर दोनों घर आ गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के बाद डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी डॉॅ. ओपी सिंह, सीओ सिटी डॉ. अभिषेक कुमार राहुल भारी फोर्स के साथ आरोपी को अपने साथ लेकर घटनास्थल पहुंचे। जहां मौके से बच्ची का क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद हुआ। बच्ची का नीचे के हिस्से का आधा धड़ गायब था। पुलिस ने शरीर के गायब हिस्से के बारेे में भी आरोपियों से जानकारी ली, लेकिन वे कुछ नहीं बता सके। पुलिस का मानना है कि शव के गायब हिस्से को जानवर खा गए, लेकिन परिजन आरोपी के द्वारा शव को काटकर गायब करने की बात कहते रहे। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्र्टम को भेजा है। पुलिस ने मौके से खून से सना पत्थर भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201, 363, 376 (डी) ए, व 5/6 पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर दोेनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
तीन चिकित्सकों के पैनल ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्र्राफी भी कर्राई गई है। अधिकारी भी पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौैरान पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात रहे। देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
खोजते रहे आधा धड़, नहीं मिला
बच्ची का आधा धड़ गायब होने के बाद पुलिस नारायण बाग स्थित झाड़ियों में खोजबीन करती रही, लेकिन पता नहीं चला। इसके लिए डॉग स्क्वाएड भी बुलाया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस को आधा धड़ जानवरों केद्वारा खा लेने का संदेह है, जिसके बाद देर शाम तक खोेजबीन चलती रही। आसपास के लोग भी पुलिस की मदद में लगे रहे।

मकान खाली कर यहां से जाओ
घटना की जानकारी लगते ही इलाके में तनाव पैदा हो गया। पड़ोसी भी आवेश में आ गए। दोपहर में परिजनों के घर पहुंचते ही पड़ोसियों का घटना के प्रति गुस्सा फूट पड़ा। एकत्रित होकर लोग आरोपी छोटू कुशवाहा के घर पहुंच गए। यहां विवाद की स्थिति पैदा होने लगी। एकत्रित लोगों ने आरोपी की मां से दो टूक कह डाला कि जितनी जल्दी हो सके यहां से मकान खाली कर निकल जाओ। मोहल्ले में और भी बेटियां हैं। ऐसे में विवाद खड़ा होने से पहले ही अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed