फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Plazma donate increase foot

प्लाज्मा दान करने के लिए बढ़ने लगे कदम

Fri, 21 Aug 2020 02:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Plazma donate increase foot
झांसी। कोविड को मात दे चुके कई लोगों ने प्लाज्मा दान करने के लिए कदम बढ़ाया है। उनका कहना है कि कोरोना से दूसरों की जान बचाने के लिए वह अपना प्लाज्मा देंगे। निर्धारित समय पूरा होते ही वह प्लाज्मा डोनेट करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

देश भर में प्लाज्मा थेरेपी के काफी सकारात्मक परिणाम सामने आ चुके हैं। झांसी में भी मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाया गया है, जिसके बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ है। हालांकि, प्लाज्मा दान करने वाले लोगों की संख्या काफी कम है। ऐसे में अमर उजाला ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला दिया है। लगातार खबरें प्रकाशित कर कोरोना को मात दे चुके लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की जा रही है। अब कई लोगों ने प्लाज्मा दान करने में सहमति जता दी है। इसमें कोरोना संक्रमित हो चुके डॉक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

साथ ही, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष भी कोरोना से ठीक होकर अपने घर आ चुके हैं। उन्होंने भी सहमति जताई है कि अगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर उनसे प्लाज्मा दान करने के लिए संपर्क करते हैं तो वह जनहित में जरूर डोनेट करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उनके प्लाज्मा दान करने से किसी की जान बच जाती है तो इससे बड़ी सौभाग्य की बात कोई नहीं होगी। इसके अलावा भी कुछ सरकारी अथवा निजी विभाग के कर्मचारी व अन्य लोगों ने भी प्लाज्मा डोनेट करने पर सहमति जता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब डोनेट कर सकते प्लाज्मा
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के 14 दिन बाद या फिर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 28 दिन बाद कोई भी व्यक्ति प्लाज्मा डोनेट कर सकता है। प्लाज्मा दान करने के पहले यह भी जांच की जाती है कि व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडी बनी है या नहीं।

ये भी ध्यान दें
- प्लाज्मा दान करने के बाद कोई कमजोरी नहीं आती है।
- यह रक्त का एक कंपोनेंट है। इससे खून की कमी नहीं होती।
- डोनेट नहीं करेंगे तो एंटीबॉडी कुछ समय बाद अपने आप खत्म हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में अब तक चार लोग प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं। हालांकि, यह संख्या कम है। हमारी अपील है कि कोविड से जंग जीत चुके ज्यादा से ज्यादा लोग प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आएं।
- डॉ. एनएस सेंगर, उप प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed